सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वल्ड विजन इंडिया के द्वारा एक दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन के आदेशानुसार के नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में।


चंम्पानगर/पूर्णिया/बिहार/जिले के सिविल सर्जन के आदेशानुसार केनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में वल्ड विजन इंडिया के द्बारा एक दिवसीय विशेष चिकित्सय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व पीएचसी प्रभारी डा0 भाष्कर प्र0 सिंह कर रहे थे। शिविर संचालन से पूर्व स्वास्थ्य प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह द्बारा शिविर संचालन के उद्देश्य से सभी एएनएम को प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया गया। शिविर में रोगियों को मधुमेह , ब्लडप्रेशर, वजन, उंचाई समेत का जांच किया गया। शिविर में विशेष रूप से टीबी के संदिग्ध मरीजों की भी जांच की गई। शिविर में पोर्टेबुल एक्सरे मशीन के द्बारा  जांच किया गया और महज दो मिनट में ही रिपोर्ट दे दी गई। स्वास्थ्य प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया की कुल 53 मरीजों का जांच किया गया है। जिसमें 13 मरीज पाजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें बलगम जांच हेतु परामर्श दिया गया। वल्ड विजन इंडिया के अजय अकेला, सुजीत कुमार, दिनेश कुमार सिन्हा के अलावा पीएचसी के कर्मी विरेंद्र सिंह, नर्स काजल कुमारी, सविता मरांडी, एएनएम रिंकी कुमारी आदि स्वास्थ्य कर्मियों का शिविर के आयोजन सफलता को लेकर सराहनीय योगदान देखा गया। 

टिप्पणियाँ