सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद क्षेत्र के चौक चौराहों पर हार जीत का बाजार गर्म।

ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले में दुसरे चरण के लोकसभा चुनाव समपन्न होने के बाद क्षेत्र के चौक चौराहों पर जीत हार की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। पार्टी के समर्थक अपने अपने प्रत्याशियों के विजयी होने का आंकड़ा प्रस्तुत कर रहे हैं, वही मतदाता वर्ग चुप्पी साधकर परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत धमदाहा विधानसभा के 15 पंचायत एवं कसवा विधानसभा के 3 पंचायत केनगर प्रखंड में पडने वाला लोकसभा चुनाव 26 अप्रैल 2024 को शांति पूर्ण माहौल में समपन्न हुआ। इस चुनाव में कुल 7 प्रत्याशियों में से जदयू पार्टी के प्रत्याशी संतोष कुमार कुशवाहा और निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव अपने भाग्य का फैसले का इंतजार कर रहे हैं। मतदान के बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने चुप्पी साध ली है। लेकिन दो के बीच के संघर्ष में शामिल प्रत्याशी और उनके समर्थक मतों के गणित में उलझते नजर आ रहें हैं। उनके समर्थक आंकड़े को एक दुसरे के बीच दर्शाते दिख रहे हैं। कोई जातीय गत आधार पर तो पार्टी व्यवहार के आधार पर मत प्राप्त करने की जानकारी दे रहे हैं। 

टिप्पणियाँ