सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दलाल के द्वारा गलत आपरेशन कराने से महिला की मौत। प्रशासन से न्याय के लिए लगाया गुहार।


पूर्णिया/बिहार/जिले के केनगर थाना क्षेत्र के भोटहा चौक बनभाग से सटे महज दो सौ मीटर उत्तर झुन्नी इस्तम्ब्रार पंचायत अंतर्गत शेरशाह मेडिकल कॉलेज में एक महिला को इंस्टीट्यूट के ही एक दलाल कम्पाउंडर द्बारा चिकित्सक से गलत आपरेशन करवा दिया गया। महिला की स्थिति  गंभीर देख अस्पताल प्रबंधक ने रेफर कर दिया। जिसकी मौत इलाज के दौरान भागलपुर में हो गई। घटना बाद मृतक परिजनों ने शव को केनगर लाकर पोस्टमार्टम के लिए केनगर थाना पुलिस को सौंप दिया तथा लिखित आवेदन देकर चिकित्सक एवं कम्पाउंडर पर गलत आपरेशन करने के लिए धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।पुलिस को दिए आवेदन में मृतिका के पति झुन्नी इस्तम्ब्रार पंचायत के वार्ड संख्या- 3 स्थित बेगमपुर ततमा टोला निवासी खुशी लाल दास का 35 वर्षीय पुत्र पिंकू दास ने बताया की 2 अप्रैल 2024 को 10 बजे सुबह मेरी 32 वर्षीय पत्नी पूनम देवी को गर्भाशय में सूजन आने की वजह से डा0 इरशाद खान के शेरशाह मेडिकल कॉलेज में कम्पाउंडर सह दलाल मो0 अवरार आलम उर्फ डब्लू के झांसे आकर आपरेशन करवाया। बताया की आपरेशन बाद पत्नी के गर्भाशय स्थान से खून बहना चालू हो गया। कहा की बार बार कहने पर कम्पाउंडर मरा हुआ खून बता रहे थे और 3 अप्रैल को स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने पूर्णिया रेफर कर दिया। जहाँ चिकित्सक ने 3 अप्रैल को ही पत्नी की स्थिति को गंभीर देखते हुए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मृतिका के पति ने पुलिस को यह भी बताया की कटिहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने के साथ ही चिकित्सक ने जांचो परान्त भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।बताया की भागलपुर पहुंचने पर सरकारी छोड़ 4 अप्रैल को ही पत्नी को एस आर एम तिलकामांझी अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे जहां जांच के दौरान ही करीब 9 बजे रात मेरी पत्नी पूनम देवी को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उक्त घटना से मृतक परिजनों बीच कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण चल पाएगा। दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

टिप्पणियाँ