चम्पानगर/ पूर्णिया/जिले के केनगर प्रखंड क्षेत्र में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और सुरक्षा माहौल में सम्पन्न हो गया। मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। सभी मतदान केंद्र पर पुलिस बल के साथ अर्धसैनिक बल की भी तैनाती की गई थी। लगातार दण्डाधिकारी के साथ पुलिस पुलिस प्रत्येक मतदान केंद्र पर गश्त लगा रही थी। मतदान के शुरुआती दौर में बनभाग चूनापुर पंचायत के मध्य विद्यालय आदमपुर के मतदान केन्द्र संख्या 277 का ईभीएम खराब हो जाने के कारण सवा घंटा विलम्ब से मतदान शुरू किया गया। मतदान के शुरुआती दौर में मतदाता केन्द्र पर मतदाताओं की लम्बी - लम्बी कतार थी। परन्तु ज्यों ज्यों सूर्य की तपिश बढ़ती गई मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की भीड़ घटती गई। दोपहर 12 से 1 बजे के बीच तो बहुत ऐसे मतदान केन्द्र था जिसपर एक भी मतदाता मौजूद नहीं थे। दोपहर बाद तीन बजे के आसपास फिर से मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ने लगी जो मतदान के अन्तिम समय तक मतदान कर दिया। चुनाव आयोग द्वारा मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए मूलभूत सभी सुविधा उपलब्ध रहे। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आशीष कुमार ने बताया की कसवा विधानसभा के तीन पंचायत में कुल 30 मतदान केन्द्र पर महिला 9940 और पुरुष 10582 मतदाताओं ने 68.27 फिसदी मत डाले।वही धमदाहा विधानसभा के कुल 15 पंचायत में 131 मतदान केन्द्र पर महिला, 41357 और पुरुष 43235 समेत मतदाताओं ने 68.1,2 फिसदी वोट डाला।

टिप्पणियाँ