ब्यूरो/पूर्णिया/बिहार/जिले के केनगर थाना क्षेत्र के बिठनौली पश्चिम पंचायत के राम अवतार चौक के समीप महादलित टोला स्थित सहरसा, पूर्णिया रेल खंड पर हाटे बाजारे ट्रेन से गिरकर एक महिला की मौत ट्रेन से कटकर हो गई। जानकारी के अनुसार सहरसा से सियालदह जक्शन तक चलने वाली हाटे बाजारे ट्रेन पूर्णिया की ओर जा रही थी। घटना मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही केनगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया।मृतक की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के मझुआ प्रेमराज पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या- 12 स्थित जियनगंज गाँव निवासी सिकंदर राम की 47 वर्षीय पत्नी अनिता देवी के रूप में हुई है। मृतक महिला की शादी सुदा पुत्री केनगर थाना क्षेत्र के बिठनौली पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या- 1 स्थित बनिया पट्टी गाँव निवासी पप्पू राम की पत्नी कल्पना देवी ने बताया की मेरी माँ हाटे बाजारे ट्रेन में बैठकर जियनगंज से चलकर मुझसे मिलने मेरी ससुराल बनिया पट्टी आ रही थी। बताया की मुझे जानकारी नहीं है कि मेरी माँ कैसे ट्रेन से कट कर मौत हो गई है। यह भी पीड़ित पुत्री द्बारा बताया गया की घटना के समय मै खेत मे मक्का फसल छिल रही थी। जहाँ आसपास के लोगों द्बारा हो हल्ला मचने की आवाज सुनकर दौर कर आई तो ट्रेन पटरी पर मेरी माँ का मृत शरीर पाई। थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता ने बताया की मृतक महिला के पुत्री के बयान पर मृतक महिला को विक्षिप्त बताया गया है।
rashtriyatahalka is a hindi news website. read the all types news like corruption, political, sports, health, government plans, entertainment etc. website URL - rashtriyatahalk राष्ट्रीय तहलका
टिप्पणियाँ