सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नींद में चलते-चलते छत से गिरकर मौत

नींद में चलने की आदत थी, छत से गिरे किशोर की मौत

गर्मी के कारण किशोर रात को परिवार वालों के साथ छत पर सोया हुआ था। सुबह नहीं दिखा, तो घरवालों ने ढूंढा। वह नीचे घायल पड़ा हुआ था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उसे नींद में चलने की बीमारी थी। संभवतः वह इसी वजह से छत से नीचे गिर गया होगा। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है। मारवाडी लाइन निवासी चंदन सिंह पिता सुजीत सिंह (16) स्कूली छात्र था।

गर्मी के कारण 16 अप्रैल की रात को वह खाना खाकर अपने परिवार के साथ छत पर सो रहा था। रात 3.30 बजे छत से गायब था। परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो वह छत के नीचे गंभीर हालत में मिला। उसे तत्काल सिम्स लाया गया। चंदन के सिर व शरीर के अन्य हिस्से पर गंभीर चोट लगी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, चंदन को नींद में उठकर चलने की बीमारी थी। बीमारी का इलाज चल रहा था। रात को उसका ध्यान रखना पड़ता था। वह कई बार नींद में उठकर इधर-उधर चला जाता था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ