सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नशे में धुत लड़कियों का सड़क पर चल रहा था WWF, सखी सेंटर पहुंचाई गई

सरगुजा/ छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नशे में धुत लड़कियों ने जमकर हंगामा मचाया। बारिश में दो लड़कियां आपस में भिड़ गईं और एक-दूसरे को जमकर पीटा। उठाकर पटक दिया। लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनसे भी बदसलूकी की। लड़कियों की मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि वीडियो गांधी नगर क्षेत्र के साईं मंदिर तिराहे के बजरंग होटल के सामने का है। इस दौरान लड़कियों ने दुकानों के सामने खड़ी गाड़ियां भी गिरा दीं। लड़कियों के इस ड्रामे का लोगों ने वीडियो बना लिया। मारपीट के दौरान अंबिकापुर-बनारस हाईवे गाड़ियों की आवाजाही जारी थी।



लड़कियों को सखी सेंटर पहुंचाया

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कियों को सखी सेंटर पहुंचाया। हालांकि दोनों इतने नशे में थी कि कुछ भी ठीक से बता नहीं पा रही थीं। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों में पहले आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर मारपीट शुरू हो गई।​

शांति भंग की कार्रवाई की

पुलिस ने हंगामा कर रही लड़कियों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें थाने ले आई और परिजनों व नाम-पते को लेकर पूछताछ की। लेकिन लड़कियां नशे में इतनी धुत थीं कि ठीक से जवाब ही नहीं दे पा रही थीं। पुलिस ने हालात को देखते हुए लोगों लड़कियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

परिजनों को दे दी गई है सूचना

गांधीनगर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि दोनों बालिग हैं और लंबे समय से अंबिकापुर में रह रही हैं। उनके परिजन सरगुजा जिले में ही कहीं रहते हैं। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है

नशे में धुत एक युवती ने सड़क पर हंगामा किया

एक दिन पहले भी अंबिकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खाला गांव में भी एक युवती का सड़क पर हंगामा करते वीडियो वायरल हुआ है। नशे में धुत एक युवती ने सड़क पर हंगामा किया था। युवती के एक साथी ने उसे पकड़ लिया और समझाकर शांत कराया।

टिप्पणियाँ