ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले में इस वर्ष के महाशिवरात्रि पर्व को अधिक भव्य और धार्मिक उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में, बजरंग दल के सदस्यों ने चम्पानागर में विशेष आयोजन की योजना बनाई है। इस आयोजन का संचालन मयंक श्रीवास्तव, संयोजक अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है। समारोह की रूपरेखा में शिव अभिषेक, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और एक धार्मिक बारात जुलूस का आयोजन शामिल है। जो दिनांक 08-03-2024 दिन शुक्रवार शाम 7:00 बजे दुर्गा मंदिर से निकलकर आसपास के अन्य मंदिर होते हुए ठाकुरबारी भोला बाबा मंदिर तक भ्रमण कर पहुंचेगें। मयंक श्रीवास्तव बतातें है कि इस भव्य आयोजन में सोनू विश्वास, सूरज कुमार, बिक्रम कुमार, रवि विश्वास, अभिषेक कुमार कुशवाहा, जितेन विश्वास, सागर राजपूत, दीपक कुमार, करण कुमार, हर्ष कुमार, दीपक स्वर्णकार, दीपेश सोनी, और नीतिश कुमार सहित समर्पित सदस्यों की एक टीम इस पवित्र आयोजन के सफल संचालन के लिए कार्यरत है।
इस आयोजन के माध्यम से, बजरंग दल का उद्देश्य समुदाय में धार्मिक आस्था और भक्ति की भावना को बढ़ावा देना है, साथ ही सामाजिक एकता और सद्भाव की मिसाल पेश करना है।
समारोह के आयोजकों ने सभी ग्रामवासियों और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को इस पवित्र अवसर पर इस आयोजन में शामिल होने और भगवान शिव की आराधना में भाग लेने का स्नेह आमंत्रण पेपर खबर के माध्यम से किया है।

टिप्पणियाँ