नया नगर के सामने नहर से मक्का खेत में बिजली के मोटर से सिंचाई कर रहे एक मजदूर की मौत करंट लगने से हुई
ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/चम्पानगर थाना क्षेत्र के सिंधिया पंचायत के 10 न0 सड़क स्थित नया नगर के सामने नहर से मक्का में बिजली के मोटर से सिचाई कर रहे एक मजदूर युवक की मौत करंट लगने से हो गई। घटना की सूचना पर चम्पानगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने हेतु अपने कब्जे में लेने का हर संभव प्रयास किया, परन्तु मृतक के परिजन एवं मक्का खेत वाले किसान पुलिस को लाश देने से इंकार कर दिया। स्थानीय स्तर पर सुबह से दोपहर तक पंचायत चली और अंत में पंचायत में मौजूद दर्जनों लोगों ने मृतक के परिजनों को आर्थिक लाभ पहुंचाकर शव का अंतिम दाह संस्कार करवा दिया गया।जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चम्पानगर थाना क्षेत्र के चनका पंचायत के वार्ड संख्या- 2 स्थित सनकिया मुसहरी टोला निवासी स्व0 सिविया ऋषि का 32 वर्षीय पुत्र शुनील ऋषि के रूप में हुई है।
उक्त घटना से मृतक परिजनों बीच मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।प्रभारी थानाध्यक्ष नवल किशोर यादव ने बताया की मृतक परिजनों द्बारा मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं सौपा गया है।इसके अलावा अन्य कानूनी कार्रवाई के लिए भी किसी प्रकार की कोई जानकारी लिखित या मौखिक रूप से नहीं दिया गया है।

टिप्पणियाँ