पीडब्ल्यूडी रोड से भसपरआग होते हुए बसगढा होते हुए मनकओल गांव तक जाने वाली सड़क का निर्माण अवधि के समाप्त होने के तीन महीने बाद भी सड़क का कार्य पूर्ण नहीं हो पाई है
ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले के श्रीनगर प्रखंड की जगैली पीडब्ल्यूडी रोड से भसपराग होते हुए बसगढा होते हुए मनकोल गांव तक जाने वाली सड़क का निर्माण निर्माण अवधि के समाप्त होने के तीन महीने बाद भी सङक का कार्य पूर्ण नहीं हो पाई है। सङक पर बेडमिसाइल बिछाकर छोङ दिया गया है।जिससे यात्री लगातार दुर्घटना के शिकार हो रहें हैं।विभाग को इस सड़क का निर्माण कार्य 27 जून 2022 में शुरू कर 26 दिसंबर 2023 तक पूरा करवाना था। कारण जो भी हो निर्माण अवधि पूरा होने के बावजूद इस सड़क का अब तक सड़क निर्माण पूर्ण करने की दिशा में सक्रियता नहीं दिखाया गया।
विभागीय अनदेखी के के कारण इस सड़क की समस्या को लेकर इसका खामियाजा यहां के ग्रामीण भुगत रहे है। बताया कि इस सङक के निर्माण को लेकर 14.020 कि.मी. लंबी सङक 1958.395 लाख की लागत राशि अंकित बोर्ड सङक किनारे लगी हुई है।इसके बावजूद सङक निर्माण का पूर्ण कार्य नहीं होने के कारण विभागीय अनदेखी पर सवाल खङा करती है।और सङक की निर्माण अवधी समाप्त होने के तीन महीने बाद भी सङक निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है।बताया जाता है कि इस सङक की टेंडर होने के बाद 20 वर्षों से सङक की समस्या से परेशानी झेल रहे ग्रामीणों के बीच आश जगी की साल भर के अंदर सङक निर्माण की निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा ।और सङक बनते ही ग्रामीणों को समस्या से निजात मिल जाएगी लेकिन सङक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण लोगों में विभाग के विरुद्ध असंतोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि विगत एक साल से विभाग की अनदेखी की खामयाजा सिंघिया , चनका , खुट्टी धुनैली पंचायत के 50 हजार से अधिक आबादी भुगत रही है। सड़क की स्थिति खंड विखंडन व बेडमिसाइल बिछी होने के कारण आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं।इन दिनों सड़क की बदहाली के कारण लोगों को पांव पैदल चलना मुश्किल हो गया है। समस्या को लेकर ग्रामीण झाडीलाल विश्वास, मांगन महलदार, खिखरू बैठा, सुबोध बैठा, रंजन विश्वास, ललित झा, सुनील झा, सुदीप झा, छेदी पासवान ने अभिलंब सड़क निर्माण करवाने को लेकर जिला प्रशासन की मांग की है।
पीडब्ल्यूडी के जेई रमेश चौधरी ने बताया कि एक माह के अंदर कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा ।
.jpeg)


टिप्पणियाँ