सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मक्का खेत में पानी पटवन करने के दौरान करंट लगने से किसान की मौत


ब्यूरो/पूर्णिया/बिहार/जिले के श्रीनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चनका पंचायत के झंझरी टोला में बिजली करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। इस संबंध में बताया गया कि झंझरी टोला निवासी दशरथ मंडल का पुत्र उदय कुमार मक्का खेत में पानी पटवन कर रहा था अचानक बिजली चले जाने के बाद किसान मोटर पंप के पास आया और तार जोड़ने के क्रम में एक गर्म तार उसके सीने पर हाथ से फिसल गया जिससे उसके शरीर में बिजली दौड़ने लगी। उस स्थान पर किसी का नहीं होने के कारण कोई भी मदद नहीं कर पाया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गया। किसान की मौत की खबर आग की तरह प्रखंड क्षेत्र में फैल गया एवं उसके परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना की खबर पूर्व मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री सह विधायक अफाक आलम को सूचना मिलते ही मोबाइल फोन से संपर्क कर उनके परिजनों को सांत्वना दिया। एवं मौके पर कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि इन्देश्वरी परिहार, प्रोफेसर ईमरान घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना  दिया।

टिप्पणियाँ