सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दीप प्रज्वलित कर पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अमृता वर्मा ने प्रखंड के नगर मुख्यालय में किया

ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले के कृत्यानंद नगर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अमृता वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

बीडीओ श्री आशीष ने कहा कि समुचित पोषण युक्त भोजन समाज के बच्चे, बड़े एवं बुजुर्गों के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पोषण आहार की महत्ता को लेकर लोगों को नियमित रूप से जागरूक होना होगा। 

 सीडीपीओ श्रीमती वर्मा ने कार्यक्रम  को संबोधित कर कहा कि पोषण पखवाड़ा के दौरान सभी आंगनवाडी केन्द्रों पर सेविकाओ द्वारा शून्य से छह वर्ष के सभी बच्चों का वजन एवं उंचाई मापना है और उसे पोषण ट्रैकर पंजी पर अंकित करना है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर प्रियंका सिंह ने बताया कि पूरक पोषाहार युक्त भोजन करने से लोग डायबिटीज  और अनीमिया आदि रोगों से बचे रहेंगे। इधर सीडीपीओ ने सेविकाओं से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्रामीणों को अनीमिया ,जल संरक्षण एवं पोष्टिक आहार को लेकर जागरूक करने का निर्देश दिया।पोषण ट्रैकर पर अच्छा कार्य करने वाली सेविकाओ को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में रोशन जहां, पुष्पांजलि टप्पो, सविता कुमारी, लोपा मुद्रा, संगीता कुमारी, पुष्पा कुमारी, पूजा कुमारी, 

केंद्र संख्या 51 की सेविका सह प्रखंड सेविका संघ अध्यक्ष रीना कुमारी एवं कार्यालय सहायक सत्येंद्र कुमार, 

सेविका अरूणा कुमारी, शालिनी कमारी,

मीनू कुमारी, शिरोमणि सुमन,डोली कुमारी, गुंजन कुमारी  उर्वशी कुमारी, शहनाज बेगम,सन्नो अंजुम आदि सेविका उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ