सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित सदभावना सभागार में सभी स्कूल के रसोईया का चार दिवसीय गैर आवासीय मध्यान भोजन दक्षता संवर्द्धन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।


केनगर/पूर्णिया/प्रखंड मुख्यालय में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत सदभावना सभागार में सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालय के रसोईया का प्रखंड स्तरीय चार दिवशीय  गैर आवासीय मध्याह्न भोजन दक्षता संव‌र्द्धन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।28 मार्च 2024 से 3 मई 2024 तक आयोजित होने वाले प्रशिक्षण का शुभारंभ मध्याह्न भोजन राज्य निदेशालय के पोषाहार विशेषज्ञ श्रीमती प्रगति एवं जिला मध्याह्न भोजन कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव झा और केनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।अधिकारियों ने उपस्थित सभी रसोईया को प्रशिक्षण में आग से बचाव व मध्याह्न भोजन योजना की मुख्य पांच बिन्दु जिसमें गुणवत्ता, सुरक्षा, स्वच्छता, मात्रा व पारदर्शिता पर विस्तार  पूर्वक जानकारी देकर प्रशिक्षित किया। इस मौके पर केनगर प्रखंड के साधन सेवी अजीत सिंह ने प्रोजेक्ट फिल्म के माध्यम से किचन सेड कि साफ-सफाई, मात्रा, आग, सुरक्षा व भोजन की स्वच्छता के बारे में टिप्स दिए।इस मौके पर प्रखंड साधन सेवी डाटा अपडेट्स मनिष कुमार राय के अलावा दर्जनों रसोईया उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ