सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक युवा मजदूर की मौत सड़क दुघर्टना में हरियाणा के सोनीपत में हुआ। इनके परिजन में मातम पसरा हुआ

ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले के चम्पानगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड संख्या- 11 स्थित जगनी यादव टोला निवासी एक युवा मजदूर  की मौत सड़क दुघर्टना में हरियाणा के सोनीपत में होने के बाद गुरुवार की रात एम्बुलेंस से शव पहुंचते हीं गांव में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।देखते ही देखते सब की आंखें नम हो गई। मृतक के परिजनो का रो रो कर बूरा हाल था। मृतक की पत्नी शव से लिपट कर रोते रोते बेहोश हो रही थी।मृतक के शव आने की सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत चम्पानगर सह कोहवारा पंचायत के पूर्व मुखिया विजय प्रकाश गौतम एवं अन्य सगे संबंधी और ग्रामीण शोकाकुल परिजनो को संभालते हुए उसे दिलासा दे रहे थे। ज्ञात हो कि जगनी गांव निवासी दिनेश यादव के मृत पुत्र पवन यादव(30) परिवार के भरण-पोषण के लिए बिते 10 मार्च को पूर्णियां से हीं बस पर पर सवार होकर हरियाणा के भीवानी जा रहे थे। मजदूरी के लिए गन्तव्य स्थान से पहुंचने से पूर्व हीं 12 मार्च की सुबह हरियाणा के सोनीपत में कुंडली -गाजियाबाद - पलवल एक्सप्रेस वे के जाखौली गांव के पास बस रूकी। बस रूकने के बाद पवन एवं धमदाहा के कुआंरी गांव निवासी परमानंद ऋषि बस से उतरकर पैसाब करने लगे। 


इसी दौरान कन्टेनर ने पवन और परमानंद को रौंदते हुए खड़ी बस में जा घुसी। इस दुर्घटना में पवन और परमानंद की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि बस में सवार छः अन्य घायल हो गए। मृत पवन की शादी आठ वर्ष पूर्व मधेपुरा जिले के मुरलीगंज रहिका टोला निवासी स्व कारे यादव की पुत्री सींटू देवी से हुई थी। मृत पवन को एक पुत्री तथा एक अबोध पुत्र भी है। जिसे पता हीं नहीं है कि पिता का साया उसके शिर पर नहीं रहा। मृतक के बुढ़े पिता दिनेश यादव एवं माता मीना देवी का रो रो कर बुरा हाल था और कह रहे थे कि अब कैसे पोता- पोती एवं बहु का भरण-पोषण करेंगे। 

टिप्पणियाँ