ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले के चम्पानगर थाना परिसर में आगामी होली त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्षा सुनीता कुमारी ने किया। इस दौरान थानाध्यक्षा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की दो दिवसीय होली पर्व शांति पूर्ण एवं भाइचारे के साथ मनाने की अपील की। कहा चोरी छुपके शराब बिक्री एवं सेवन तथा अन्य नशीली पदार्थ पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।साथ ही उन्होंने होली के अवसर पर आयोजित होने वाले सामूहिक जूलूस प्रदर्शन पर भी पाबंदी लगाई। कहा सामूहिक जूलूस प्रदर्शन या पूजा पाठ के आयोजन को लेकर सदर एसडीएम से अनुमति लेना अनिवार्य बताया।उन्होंने अश्लील गाने के लिए डीजे या उच्च ध्वनि विस्तारक यंत्र पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया। थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धजीवियों को कहा आचार संहिता का पालन करने एवं करवाने की भी बात कही। कहा की होली पर्व के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा।
उन्होंने शोशल मीडिया पर भडकाऊ पोस्ट करने वाले असमाजिक तत्व के लोगों पर गुंडा पंजी में नाम दर्ज करने की भी हिदायत दी। थानाध्यक्ष ने थाना में बनाए गए साइबर ग्रुप में समाजिक हल्का फल्का ब्यवधान से मुक्ति के लिए सुरक्षा प्रदान हेतु जुडने की अपील की।होली पर्व के तहत आयोजित शांति समिति की बैठक में पुलिस एवं जनप्रतिनिधि तथा अन्य समाजिक लोगों के साथ रंग विरंगी अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया । इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य शुनील मेहता, पूर्व सरपंच सुदिष्ट कुमार सिंह, मुखिया प्रेम प्रकाश मंडल, सरपंच उपेन्द्र शर्मा, समाजसेवी रामकुमार सिंह, रशीद आलम उर्फ लड्डू, मो0 जियाउर रहमान के अलावा नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड पार्षद अनिरुद्ध मंडल, विकास कुमार यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विजय कुमार विश्वास, ब्रह्मदेव मेहता एवं नगर पंचायत चंपानगर के सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
.jpeg)
टिप्पणियाँ