सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बे मौसम झमाझम बारिश से नगर पंचायत चंपानगर के किसान में व्याप्त खुशी

ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले में मंगलवार की देर रात्रि से रुक रुक कर हो रही बे मौसमी झमाझम बारिश से केनगर प्रखंड क्षेत्र में मक्का एवं गेहूं आदि रबी फसल में बिना खर्च प्राकृतिक सिंचाई हो जाने से किसानों के बीच प्रसन्नता का माहौल है और सबके चेहरे खुशी से दमक रहे हैं। हलांकि बेमौसम हो रही इस बारिश ने ठंड में आंशिक रूप से वृद्धि कर दी है और लोगों को एक बार फिर से गर्म कपड़े पहनने को विवश कर दिया है। 

बारिश के प्रभाव से खेतों में लगी गेहूं एवं मक्के की फसल में हरियाली छा गयी है।किसानों का कहना है कि यह फायदेमंद बारिश फसलों के लिए संजीवनी से कम नहीं है। 

उल्लेखनीय है कि इस समय रबी की फसल का सीजन चल रहा है और प्रखंड क्षेत्र में किसान बड़े पैमाने पर  मक्का की और करीब कम क्षेत्रफल में गेहूं की खेती करते हैं। फसलों में यूरिया छिड़काव की तैयारी पूरी कर ली गयी और इसके लिए किसानों को बारिश थमने का इंतजार है।

टिप्पणियाँ