सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के नगर मतदान केंद्र का निरीक्षण करते हुए

ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले के प्रखंड के नगर में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए केनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार एवं अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार ने सोमवार को केनगर प्रखंड के बेलारिकावगंज पंचायत में  विभिन्न प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालय में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। बीडीओ ने बताया कि मतदाताओं के मूलभूत सुविधाओं को लेकर सभी बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय, आवागमन के लिए सड़क आदि की सुविधा को लेकर बूथों का निरीक्षण किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में वोट डालने आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर पंचायत सचिव व बीएलओ को दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। सीओ ने कहा कि सभी बूथों पर व्यवस्था का आकलन कर सबकुछ दुरुस्त किया जा रहा है।बीडीओ ने बताया की केन्द्र एवं राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 15 मार्च की दोपहर 3 बजे लोकसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 



टिप्पणियाँ