प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना परिसर में सीडीपीओ अमृता वर्मा के अगवाई में पोषण पखवाड़ा एवं लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं के बढ़ोतरी को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई
ब्यूरो/पूर्णिया/ बिहार/जिले के केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना परिसर में सीडीपीओ अमृता वर्मा के अगुवाई में पोषण पखवाड़ा एवं आगामी लोक सभा चुनाव में मतदाताओं द्बारा मतदान में बढोतरी को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिका के संयुक्त भागीदारी में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल महिला कार्यकताओं द्बारा जन जागरूकता को लेकर पोषण पखवाड़ा के तहत गर्भवती, धात्री माताओं को प्रसव के एक घंटे के दौरान स्तनपान एवं लगातार 6 माह तक अनवरत स्तनपान के महत्व को बताया गया। इसके अलावे कुपोषित बच्चों को कुपोषण से मुक्ति के लिए उपचार केन्द्र भेजने और परिवार को परामर्श देने सहित की जानकारी दी गई। सीडीपीओ अमृता वर्मा ने बताया की 9 मार्च से 23 मार्च तक प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केन्द्र में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें 13 मार्च को पोषण और मतदाता जागरूकता रैली और 14 एवं 15 मार्च को मेंहदी प्रतियोगिता व मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम तथा 16 मार्च को पोषण एवं मतदाता प्रभात फेरी रैली का आयोजन और 18 मार्च को पोषण शपथ एवं 19 मार्च को अन्न प्राशन दिवस, रंगोली के अलावा पोषण एवं मतदाता जागरूकता अभियान तथा 20 मार्च को वृक्षारोपण कार्यक्रम और 21 मार्च को पोषण एवं मतदाता जागरूकता चौपाल तथा 22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर बाल विकास परियोजना कार्यालय में पोषण के विभिन्न स्टाॅल लगाने और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं 23 मार्च को पोषण एवं मतदाता कार्यक्रम के तहत माताओं के साथ बैठक सहित कार्यक्रम शामिल है।

टिप्पणियाँ