सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जेल में युवक ने सिखा ATM मशीन हैक करने का तरीका, फिर ATM से लोगों के पैसे निकाल लिए

बिलासपुर/ अपराध की सजा काटने जेल पहुंचे युवक के लिए केंद्रीय जेल पाठशाला बन गई और उसने एटीएम मशीन में टेम्परिंग करना सीख लिया। अनाड़ी आरोपी ने विभिन्न बैंकों के एटीएम के माध्यम से निकले रुपए रख लिए।

पुलिस के अनुसार रिंग रोड नम्बर 2 स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक गौरव पथ शाखा के शाखा प्रबंधक विल्सन पिता दाउद होरो (36) ने सिविल लाइन थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है।

शाखा प्रबंधक ने शिकायत में बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा में एटीएम मशीन लगाया गया है। बैंक के एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर एक युवक ने विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड धारकों के रुपए निकाल लिया है। शिकायत पर से सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच करते हुए एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी

कैमरे को खंगाला तो सीसीटीवी कैमरे में टेम्परिंग करने वाले युवक की मिनी बस्ती क्षेत्र निवासी के रूप में पहचान हुई। सिविल लाइन पुलिस ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो एटीएम में टेम्परिंग करने का खुलासा हो गया। पुलिस संदेही युवक ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने ही मशीन में छेड़छाड़ करना जेल में सीखा है। पुलिस मामले में जल्द ही खुलासा करने का हवाला दे रही है।

तालापारा निवासी एक युवक मशीन में पन्नी की एक लेयर लगाकर टेम्परिंग किया करता था। सीसीटीवी फुटेज के आधार संदेही को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। -ठाकुर गौरव सिंह, प्रशिक्षु सीएसपी व प्रभारी सिविल लाइन थाना

ऐसे निकालता था पैसे 

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एटीएम मशीन के प्लेट में एक पन्नी की लेयर लगा दिया करता था। एटीएम मशीन का इस्तेमाल करने वाले जब कार्ड के माध्यम से पूरा प्रोसेस करते थे उसके बाद रुपए नहीं निकलता था। कार्ड धारक के जाने के बाद आरोपी पहुंच कर मशीन में फंसे हुए रुपए को निकाल कर वारदात को अंजाम दिया करता था।

बिलासपुर पुलिस ने पूर्व में एटीएम मशीन में टेम्परिंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामलें में आरोपी केंद्रीय जेल में बंद है, आरोपी को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल में रहने के दौरान आरोपी एटीएम मशीन में टेंपरिंग करने वालो के सम्पर्क में आया और मशीन को किस तरह से टेम्परिंग करते हैं सीखने के बाद वारदात को अंजाम देते हुए 3 से 4 बार रुपए का आहरण किया था।

टिप्पणियाँ