6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल कृमि नाशक दवाई सभी सरकारी स्कूलों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों की उम्र के अनुसार दिया गया
ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को केनगर प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालय में 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को अनुभवी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्बारा बच्चों के उम्र के अनुसार कृमिनाशक अल्बेंडाजोल टेबलेट का सेवन कराया गया। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का खास माहौल केनगर प्रखंड के परोरा पंचायत अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय परोरा में कार्यक्रम आयोजित कर स्वास्थ्य बैनर तले 6 से 14 वर्ष तक उम्र के कुल 2 सौ 30 स्कूली छात्र छात्राओं को कृमि नाशक एलबिन्डा जोल टेबलेट खिलाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शारीरिक शिक्षिका सुचित्रा कुमारी ने कहा कि दूषित पेयजल व अशुद्ध खानपान व शारीरिक स्वच्छता के प्रति उदासीनता के कारण बच्चों में कृमि संक्रमण का खतरा अधिक होता है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयानुसार कृमिनाशक दवा के सेवन से इससे बचा जा सकता है। उन्होंनें दवा सेवन के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित किया। इतना ही नहीं उन्होंने बच्चों को जीवन में मनचाही सफलता हासिल करने के लिये प्रेरित व प्रोत्साहित भी किया।इस मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक रंजन कुमार, सहायक शिक्षक संजय कुमार दास आदि का राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सराहनीय योगदान देखा गया।

टिप्पणियाँ