ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले के नगर पंचायत चंपानगर वार्ड नंबर 13 में 270 से ज्यादा लाभुकों का जन आरोग्य कार्ड बनाया जा चुका है। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना से वंचित परिवारों को राज्य सरकार अपने संसाधन से मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा प्रदान कर रही है। योजना का शुभारंभ 2 मार्च को मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया। इस संबंध में दिनांक 4 मार्च को जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बैठक की। बैठक में जिला नगर पंचायत के 13 नंबर वार्ड में जन वितरण प्रणाली दुकान पर अभी तक 270 लोगों का जन आरोग्य कार्ड बने।
द्वारा दिनांक 5 मार्च को विशेष कैंप लगाकर अधिकतम छूटे हुए पात्र लाभुकों को जन आरोग्य कार्ड हेतु पंजीकृत करने का निर्देश दिया गया।
जिला के सभी जन वितरण प्रणाली केंद्र पर पीएससी के वीएलई के द्वारा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का कार्ड बनाया जाऐगा। जिला पदाधिकारी द्वारा जन वितरण प्रणाली विक्रेता को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आयुष्मान भारत कार्ड से वंचित सभी राशन कार्ड धारकों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ प्रदान करने के नियमित राशन कार्ड आधार कार्ड सहित ई केवाईसी करने हेतु अपेक्षित सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ अधिक से अधिक लाभुकों तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी संबंधितों को उक्त के अनुरूप समय विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को सफल क्रियान्वयन और हेतु सभी प्रखंडों तथा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम कार्यरत करने तथा लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।


टिप्पणियाँ