ब्यूरो/पूर्णिया/ बिहार/जिला के चम्पानगर ओपी पुलिस ने रविवार की रात सम कालीन अभियान के तहत दो वारंटी तथा एक नामजद अभियुक्त समेत तीन लोगों को अलग अलग गाँव से गिरफ्तार कर लिया। नव पदस्थापित ओपी अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया की गिरफ्तार दो वारंटी चम्पानगर ओपी क्षेत्र के सिंधिया पंचायत के नया नगर गाँव निवासी 65 वर्षीय पुरण मरांडी और नगर पंचायत चम्पानगर के प्राणपट्टी मुसहरी टोला निवासी प्रभाष ऋषि तथा तिसरा ओपी कांड संख्या-73/2023 के प्राथमिकी दर्ज नामजद अभियुक्त सिंधिया वार्ड-10 सिंधिया गाँव निवासी रामानंद यादव का पुत्र बबलू यादव है। बताया की आवश्यक कार्रवाई करने के बाद पुलिस हिरासत में बंद तीनों ब्यक्ति को सोमवार को पुलिस अभिरक्षा बीच न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
rashtriyatahalka is a hindi news website. read the all types news like corruption, political, sports, health, government plans, entertainment etc. website URL - rashtriyatahalk राष्ट्रीय तहलका


टिप्पणियाँ