घर में 100 तरह के काम होते हैं और इन कामों को लेकर तरह-तरह की परेशानियां भी होती ही रहती हैं। कहीं जिद्दी किस्म के दाग हैं तो कहीं गंदगी जमा हो रही है। रूटीन तरीके से इन्हें साफ करने जाएं तो घंटों खर्च होते हैं और सफाई भी ढंग से नहीं हो पाती। लेकिन कुछ आसान घरेलू हैक्स के साथ इन कामों को आसान और कारगर बनाया जा सकता है।
घर के शीशों की सफाई: घर में धूल-मिट्टी आने से न सिर्फ शीशा गंदा होता है बल्कि इस पर कई तरह के निशान भी पड़ जाते हैं। खासतौर पर बाथरूम और सिंक में लगे शीशे पर पानी के जिद्दी दाग पड़ते जाते हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं, शीशा साफ करने के कुछ लाइफ हैक्स, जिनसे आप आसानी से उसकी सफाई कर सकते हैं। खिड़की-दरवाजे, टेबल और अलमारी के शीशे से लेकर घर में कहीं भी लगे आईने तक कांच की हर चीज पर सफाई की यह ट्रिक आजमाई जा सकती है।
बिना गंदगी फैलाए पैनकेक बनाने की आसान ट्रिक: पैनकेक बनाते समय सिर्फ तवे पर नहीं, बल्कि पूरे किचन प्लेटफॉर्म पर जगह-जगह पैनकेक का बैटर बिखर जाता है। बैटर का बर्तन, कलछुल, कटोरी, हाथ, गैस, तवा हर जगह टपक-टपककर फैला रहता है।
अब इस मुसीबत से निजात पाने का बड़ा सिंपल सा तरीका है। एक पुरानी कैचअप की बोतल लीजिए, उसमें पैनकेक का बैटर डालिए और बस, जैसे प्लेट में कैचअप डालते हैं, वैसे ही तवे पर गोल-गोल बैटर फैलाइए और गर्मागर्म पैनकेक बनाइए।
फैब्रिक या कपड़े का रंग करें पक्का: कॉटन के कपड़े अकसर रंग छोड़ते हैं। नए कपड़े धोने से पहले यह डर होता है कि इसका रंग निकल जाएगा। इससे बचने का भी एक तरीका है। कुछ सिंपल स्टेप्स तो हम आमतौर पर घरों फॉलो करते ही हैं। जैसेकि रंगीन कपड़ों को सफेद कपड़ों के साथ न धोना या रंगीन कपड़े धोने के लिए हार्श डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करना।
लेकिन अगर पहली बार रंगीन कपड़े धोने से पहले आप इस ट्रिक को आजमाएं तो कपड़ों का रंग थोड़ा पक्का हो सकता है।
नोट- लेकिन इस ट्रिक के बाद भी रंगीन कॉटन कपड़ों को हार्श डिटर्जेंट में कभी न धोएं।
कैसे चेक करें कि बैटरी डेड हो चुकी है: रिमोट या घड़ी की बैटरी खत्म हो गई है या रिमोट ही खराब हो गया है? ये कैसे पता लगाएं।
ये चेक करने के लिए छह इंच की ऊंचाई से टेबल पर बैटरी को उछालें। उछालने पर अगर बैटरी एक बार उछले और फिर गिर जाए तो उसमें लिक्विड है। यानी बैटरी सही है।
अगर बैटरी गेंद की तरह कई बार टप्पे खाती है तो इसका मतलब कि बैटरी खत्म हो चुकी है। यह हैक सिर्फ सिंगल सेल सिलेंड्रिकल बैटरियों पर ही एप्लिकेबल है। कहीं आप अपनी कार की बैटरी को ऐसे उछालकर चेक न करने लगिएगा।
चावल का पानी होगा कम: चावल पकाते में अगर पानी ज्यादा हो गया है तो उसमें एक ब्रेड डाल दीजिए। कुछ देर बाद आप देखेंगे कि ब्रेड ने सारा पानी सोख लिया है।
इसी तरह अगर नमक के जार में नमी यानी मॉश्चर आ गया है तो उसमें कच्चे चावल के दाने डालकर छोड़ दीजिए। इससे जार का मॉइश्चर धीरे-धीरे कम हो जाएगा।
अब काटते हुए नहीं रुलाएगा प्याज: प्याज काटते समय आंखों से पानी निकलने लगता है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी होती है।
ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि प्याज काटें और रोएं भी नहीं तो प्याज के दो टुकड़े करके उसे पानी में डाल दीजिए। इसके बाद महीन या बारीक प्याज काटने पर भी आपकी आंखों से आंसू नहीं आएंगे।
कपड़ों की महक: कपड़े जब कई-कई दिनों तक अलमारी या ब्रीफकेस में रखे रहते हैं तो उनसे अजीब से महक आने लगती है।
कपड़ों से आने वाली महक से छुटकारा पाने के लिए अलमारी में नैप्थलीन बॉल्स रख दीजिए। इससे महक आना बंद हो जाएगी। इसके अलावा कपड़ों को धूप में डालने से भी महक दूर हो जाती है।
मिक्सी जार: मिक्सी जार को इस्तेमाल करने के बाद लोग उसे पानी से धोकर रख देते हैं, लेकिन इससे जार की ब्लेड अच्छे से साफ नहीं हो पाती है। धीरे-धीरे ब्लेड जाम होने लगती है।
इसे साफ करने के लिए जार को गरम तवे पर उल्टा करके यानी मुंह की तरफ से रख दीजिए। फिर अच्छे से पोंछ लीजिए। ब्लेड साफ हो जाएंगी।
चटनी का रंग नहीं चेंज होगा: चटनी न सिर्फ थाली की शोभा बढ़ाती है बल्कि मुंह का स्वाद भी बढ़ाती है। लेकिन कई बार फ्रिज में एक-दो दिन तक रखी चटनी का रंग गहरा होने लगता है। ऐसे में चटनी का रंग हरा बनाए रखने के लिए बनाते समय उसमें थोड़ी सी दही डाल दें। इससे चटनी फ्रेश दिखती है।
.jpeg)

टिप्पणियाँ