सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महतारी वंदन योजना:- डर है कि फॉर्म स्वीकृत हुआ है या नहीं तो ऐसे चेक करें

रायपुर/ महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश भर में अभी भी फॉर्म भरे जा रहे हैं। जारी आंकड़ें के अनुसार इस योजना के तहत अब तक 69 लाख 39 हजार 125 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। वहीं जो लोग ऑफलाइन आवेदन कर रहे हैं उन्हें यह डर है कि उनका फॉर्म स्वीकृत हुआ है या नहीं। ऐसे में इस दुविधा से बचने के लिए नया अपडेट आया है। जानकार खुशी होगी कि आप आपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन माध्यम से जान सकते है। 

5 फरवरी से महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरा जा रहा है। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी ऐेसें में अब एक दिन का समय है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं फॉर्म भर रहे हैं। बीते 18 फरवरी को रिकॉर्ड 1 लाख 10 हजार से अधिका महिलाओं ने आवेदन किया। बताया गया कि ज्यादातर ने ऑफलाइन माध्यम से आवेदन किया है।

आपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए सबसे पहले आपको विभागीय साइट

 https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ खोलना होगा। यहां आपको मुख्य पृष्ठ के बाद आवेदन की स्थिति पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद एक नया विंडो खुलेगा। यहां आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि फॉर्म भरते समय जो मोबाइल नंबर दिए हैं उसे ही डालना होगा। इसके बाद एक कैप्चा भरना होगा। फिर सबमिट करें के आप्शन पर क्लिक करते ही आपके आवेदन की स्थिति की जानकारी दे दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ