सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरस्वती पूजा बड़ी धूमधाम से मनाया गया

वर्षों की परंपरा को तोड़ा बैद्यनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापिका आशा कुमारी

ब्यूरो/पूर्णिया/ बिहार/जिला के चम्पानगर ओपी क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थान क्लब सहित गली मोहल्ले के युवक युक्तियां द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा हरसोलस पूर्ण माहौल में मनाई गई।

जगह-जगह पर भाव पंडाल का निर्माण कर आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई भक्ति गीतों से सारा वातावरण भक्तिमय में हो गया चंपानगर ओपी क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय चंपानगर, मध्य विद्यालय तीन मोहनी मोड़ अयोध्या नगर, प्राथमिक विद्यालय ऋषि  टौला, मध्य विद्यालय रामनगर, प्राथमिक विद्यालय महादेव लाल मंठ टौला रामनगर, कन्या प्राथमिक विद्यालय बीरपुर, प्राथमिक विद्यालय चंडीराय टोला, मध्य विद्यालय प्राणपट्टी, उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय प्राणपट्टी, प्राथमिक विद्यालय कोहबारा आदि जगहों में सरस्वती पूजा की गई। दिन भर पूजा अर्चना के लिए पंडाल परिसर में छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही इस दौरान छात्र-छात्राएं रंग बिरंगी पोशाक में सज धज कर पूजन की थाल लिए पूजन स्थल तक पहुची। चंपा नगर ओपी थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी अपने दल बल के साथ क्षेत्र में ग्रस्त करते रहें उन्होंने बताया कि शांति वातावरण में पूजा अर्चना की जा रही है।



वही बैजनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय जगनी चंपानगर में बरसों से मनाई जा रही सरस्वती पूजा परंपरा को तोड़ा स्कूल के प्रधानाध्यापिका आशा कुमारी ने बताया कि डीईओ कार्यालय से लिखित आदेश आया कि स्कूल में पूजा नहीं मानना है। बच्चे इधर-उधर भटकते रहे तब जाकर बच्चों ने अपने माता-पिता से शिकायत की स्कूल में सरस्वती पूजा नहीं मनाया जा रहा है। बच्चों के माता-पिता एवं ग्रामीणों ने जब प्रधानाअध्यापिका से से पूछा तो बताया कि जो पूजा पाठ करेंगे डीईओ साहब के लिखित आदेश से  सकते हैं।

विद्यालय को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है, सरस्वती माता को शिक्षा का देवी कहा जाता है उसे मंदिर में पूजा पाठ न हो तब कैसा लगेगा। यह जांच का विषय है इसमें डीईओ साहब का गलती है या प्रधानाध्यापिका का यह मैं नहीं कर रहा हूं यहां के ग्रामीणों द्वारा कहा जा रहा है।

टिप्पणियाँ