हसौद/ क्षेत्र के रेत घाट से अवैध उत्खनन व परिवहन किया जा रहा है। रेत माफिया बंद रेत घाटों से अवैध उत्खनन व परिवहन कर रहे ट्रैक्टर वालों से प्रति ट्रैक्टर 300 रुपए की धड़ल्ले से उगाही करने में लगे हुए हैं। रेत माफिया बिना रेत घाट से अवैध रूप से प्रति ट्रिप रेत के एवज में रुपए लेकर उत्खनन करवाने में जुटे हुए हैं।
ट्रिप तहसील से महज कुछ किलोमीटर दूर बेरकेल, डोटमा, मिरौनी और करही घाट के किनारे महानदी से रेत का अवैध कारोबार चल रहा है। मौके पर रेत लोड कर जा रहे ट्रैक्टर चालक ने बताया कि हसौद या धमनी के कुछ युवक सुबह से ही नदी किनारे बैठ घाट की ओर जाने वाले ट्रैक्टरों के चालकों से प्रति ट्रिप 300 से 400 रुपए की अवैध उगाही कर रहे है। प्रतिदिन घाट से 100 से 15 0 ट्रिप जा रही है। खनिज उड़नदस्ता परिवहन में लगे वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की औपचारिकता निभा रहे है। महानदी सहित अन्य सहायक नदियों के रेत घाटों को रेत खनन के लिए ठेका में दिया था, मगर रेत घाटों का अक्टूबर महीने से समाप्त हो चुका है। इसके बाद वहां अवैध उत्खनन चल रहा है।
उगाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। -कृष्णचंद, थाना प्रभारी हसौद
.jpeg)
टिप्पणियाँ