सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिंगर आदित्य नारायण ने सिर्फ सेल्फी की डिमांड पर स्टूडेंट का मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया

भिलाई/ भिलाई के रूंगटा कॉलेज में आयोजित कॉर्निवल में पहुंचे बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। इस वीडियो में शो के दौरान वो एक स्टूडेंट को माइक से मारते और उसका मोबाइल फोन छीनकर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं।

आदित्य नारायण 9 फरवरी की देर शाम शो में परफॉर्म कर रहे थे। इसी दौरान वो एक स्टूडेंट पर इतना भड़क गए कि उन्होंने उसके हाथ पर पहले माइक से मारा और फिर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद स्टूडेंट का मोबाइल न लौटाकर गाते-गाते हवा में दूर फेंक दिया।


ट्रोल हो रहे आदित्य नारायण

आदित्य को लगा उनकी इस हरकत को किसी ने नोटिस नहीं किया, लेकिन एक स्टूडेंट ने पूरी वीडियो रिकार्डिंग कर लिया। इसके बाद उस वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। अब न सिर्फ आदित्य नारायण अपनी इस हरकत पर ट्रोल हो रहे हैं, बल्कि भिलाई में उनके फैंस में काफी गुस्सा भी देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कई तरह के नेगेटिव कमेंट किए जा रहे हैं।

सिर्फ सेल्फी की डिमांड पर भड़के 

जानकारी लेने पर पता चला कि आदित्य नारायण का एक फैंस इतना उत्साहित था कि उनके पूरे शो का वीडियो बना रहा था। वो आदित्य के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान जब आदित्य स्टेज के नजदीक पहुंचे, उस फैन ने उनका पैर पकड़कर उन्हें मोबाइल दिखाते हुए सेल्फी लेने का इशारा किया था। इससे वो इतना भड़क गए कि उन्होंने सेल्फी लेना तो दूर उसका फोन छीन कर ही दूर फेंक दिया।

रायपुर एयरपोर्ट पर की बदसलूकी

सिंगर आदित्य नारायण 6 साल पहले भी रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के इम्प्लॉई के साथ बदतमीजी कर चुके हैं। इसका वीडियो वायरल हुआ था। इसमें आदित्य इम्प्लॉई को धमकी दे रहे थे कि ‘तेरे कपड़े नहीं उतरवा दिए तो नाम आदित्य नहीं।’ फ्लाइट में सवार होने से पहले बोर्डिंग पास और लगेज को लेकर आदित्य एयरलाइंस के इम्प्लॉई से भिड़े थे। कर्मचारी का कहना था कि आदित्य के पास तय सीमा से ज्यादा लगेज था।

आदित्य नारायण के बारे में 

- आदित्य नारायण मशहूर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण के बेटे हैं। आदित्य खुद एक जाने-माने सिंगर हैं। वे टीवी पर कई शो होस्ट कर चुके हैं। आदित्य ने अपना पहला गाना ‘रंगीला’ में आशा भोंसले के साथ गाया था। इसके बाद उनकी आवाज ‘अकेले हम-अकेले तुम’ में सुनाई दी थी।

इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग आदित्य ने पिता उदित नारायण के साथ ही गाया था। सुभाष घई की ‘परेदस’ और सलमान खान की ‘जब प्यार किसी से होता है’ में बतौर चाइल्ड, एक्टिंग और आवाज का जलवा बिखेर चुके हैं। विक्रम भट्ट की फिल्म ‘शापित’ में वे बतौर एक्टर पहली बार नजर आए थे।

टिप्पणियाँ