ब्यूरो/पूर्णिया/बिहार/जिले के केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के मुख्य द्बार के दोनों ओर अतिक्रमण कारियों द्धारा सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र की जमीन पर दोबारा अतिक्रमण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा0 भाष्कर प्र0 सिंह ने 17 फरवरी 2024 (शनिवार) को केनगर के नव पदस्थापित अंचलाधिकारी अमित कुमार को आवेदन पत्र देकर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। दिए आवेदन में कहा गया है की प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों तरफ अवैध रूप से घर बनाकर ठेला एवं भेंडर वाले अस्थायी रूप से दुकान चला रहा है। जिससे अनावश्यक भीड़ लगी रहती है और सामान्य एवं आपात कालीन मरीजों को अंदर प्रवेश करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्बारा आवेदन में यह भी दर्शाया गया है की क ई बार सिविल सर्जन के द्बारा उक्त संदर्भ में अतिक्रमण हटाने को लेकर निदेश भी दिया जा चुका है।
rashtriyatahalka is a hindi news website. read the all types news like corruption, political, sports, health, government plans, entertainment etc. website URL - rashtriyatahalk राष्ट्रीय तहलका


टिप्पणियाँ