जगदलपुर/ जगदलपुर में डीएमएफ मद से काम पर रोक लगाये जाने के बाद भी दंतेवाड़ा में जिन कामों के घटिया और कामों में भ्रष्टाचार उजागर हो चुका था वो काम अब भी जारी है। इन कामों केलिए लगातार पैसे जारी हो रहे हैं।प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बदल गई और भाजपा की सरकार आ गई पर काम के तरीकों और भ्रष्टाचार में बदलाव नहीं आ पाया है।दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि जो भी विकास काम चल रहे थे, वह सभी जारी हैं।60-70 फीसदी काम हो चुका है उसे रोकना उचित नहीं है। जांच के बादआगे की कार्रवाई की जाएगी।
- तुमकपाल और कुआकोंडा में घटिया हॉस्पिटल निर्माण अभी भी जारी
- 65 लाख में स्वागत द्वार संवार रहेसांसद का खास कार्यकर्ता शामिल
- काम मैनुअल निकला, फिर टुकड़ोंमें बांटा रिटेनिंग वॉल का काम
- अक्टूबर में काम पूरा होना था, नियमविरुद्ध बारिश में भी काम करवाया
काम में ये गड़बड़ी - दंतेवाड़ा शहर के बीचों-बीचचितालंका तालाब का सौंदर्यीकरण का कामजिला निर्माण समिति के जरिये करवाया जा रहाहै। यहां तालाब गहरीकरण और सौंदर्यीकरण काकाम होना है। इस काम को अक्टूबर 2023 तकखत्म करना था ऐसे में ठेकेदार ने बारिश में भीकाम जारी रखा लेकिन अक्टूबर बीत गया औरकाम पूरा नहीं हो पाया। सौंदर्यीकरण का कामअभी भी अटका पड़ा हुआ है।
काम में ये गड़बड़ी- दंतेवाड़ा में तुमकपाल औरकुआकोंडा में दो हॉस्पिटलों का निर्माण हो रहा है।इन हॉस्पिटलों के निर्माण के लिए एजेंसी तो पंचायतको बनाया गया है लेकिन काम जगदलपुर काठेकेदार कर रहा है। हॉस्पिटल की नींव में हीभ्रष्टाचार कर डाला गया है। यहां 16 की जगह 10एमएम की राड लगाई गई है। नींव में भ्रष्टाचार काअसर यह है कि कुछ दिनों पहले हॉस्पिटल बनने सेपहले ही एक पिलर धराशायी हो गया।
काम में ये गड़बड़ी- दंतेवाड़ा जिले के बारसूर में करीब72 एकड़ में फैले तालाब का सौंदर्यीकरण करवायाजा रहा है। इस काम के लिए डीएमएफटी से राशिस्वीकृत की गई। इसके बाद डी ग्रेड के ठेकेदार कोकाम देने के लिए काम को सात टुकड़ों में बांटागया। मामले में शिकायत के बाद काम रुका लेकिनफिर से काम शुरू हो गया। इस काम को बांटने केलिए आरईएस की मदद ली गई और काम आरईएसने स्वीकृत किया।
काम में गड़बड़ी- बारसूर में प्रवेश करने वाले लोगोंके लिए पुराने स्वागत द्वार को संवारा जा रहा है।इसे संवारने का काम ग्राम पंचायत को एजेंसीबनाकर दिया गया था, लेकिन एक सांसद केखास कार्यकर्ता ने पंचायत से यह काम अपनेहाथ में ले लिया और 20 लाख रुपए में पूरा होनेवाले काम के लिए पहली ही किस्त के तौर 26लाख और बाद में इतने ही और पैसे निकाललिये। इसे संवारने का काम अभी भी जारी है।
काम में ये गड़बड़ी- दंतेश्वरी मंदिर से होकर बहने वाली डंकनी नदी में रिटेनिंग वाल काकाम चहेते ठेकेदार को देने के लिए टेंडर सेपहले ही काम शुरू करवा दिया गया। इसकेबाद मैनुअल पद्धति से टेंडर निकाला गया।बड़े काम को कई टुकड़ों में बांटा गया ताकिकाम चहेते ठेकेदार के हाथ में ही रहे। भारीबारिश के बीच उफनती नदी में रिटेनिंग वालका काम जारी रखा गया।

टिप्पणियाँ