रायगढ़/ जिंदल के नए प्रोजेक्ट सीमेंट प्लांट में गोदग्राम धनागर के युवा नौकरी की मांग को लेकर नौ दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। सोमवार को हड़ताल को उग्र करते हुए युवा निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए पहुंचे थे। इससे पहले युवाओं ने कलेक्टर, एसडीएम, एसपी व कोतरा रोड थाना प्रभारी को जानकारी दी थी। सुबह हुए काम रोको आंदोलन के बाद एसडीएम गगन शर्मा, जिंदल के प्रोजेक्ट ऑफिसर और ग्रामीण युवाओं के बीच चर्चा हुई। इसके बाद युवाओं को नौकरी देने की स्थिति साफ नहीं हो सकी। अब युवा उग्र आंदोलन करने की रणनीति बना रहे हैं। जिंदल के गोदग्राम के 60 से अधिक युवाओं ने ओडिशा-बिलासपुर नेशनल हाइवे को जाम करने की बात कही है। हड़ताल में शामिल युवक ने बताया कि बैठक में एसडीएम की ओर से जारी आदेश दिखाया गया।
इसमें युवाओं को कहा था हर महीने 5-6 युवाओं को नौकरी दी जानी है। लेकिन अब कंपनी के साथ जिला प्रशासन ही कॉन्ट्रैक्ट बेस में नौकरी देने की बात कह रहे है। आदेश के बाद युवाओं की सूची भी दी गई। लेकिन अब तक उन्हें नौकरी नहीं मिली है। युवाओं ने कहा अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी रहेगी।
आरोप... कंपनी में स्थानीय श्रमिकों को नहीं मिल रहा रोजगार, बाहरी को प्राथमिकता दी जा रही युवाओं ने कहा कि जिंदल प्लांट के नए प्रोजेक्ट गांव के करीब बन रहा है। ऐसे में गोदग्राम होने से यहां के युवाओं को रोजगार दिया जाना चाहिए, लेकिन प्रोजेक्ट प्रबंधक बाहरी प्रांत के लोगों को प्राथमिकता दी जानी है। कुछ महीने पहले जब शिकायत की गई थी, तब एसडीएम ने निर्देश दिया था कि हर महीने 5-6 लोगों को स्थानीय नौकरी दिया जाए। लेकिन अब कॉन्ट्रैक्ट बेस में नौकरी देने की बात कह रहे हैं। अभी तक कॉन्ट्रैक्ट बेस में भी नौकरी नहीं दी गई।
जांच कर बनाएंगे प्लान सीमेंट प्लांट के बाहर गोदग्राम धनागर के युवाओं द्वारा काम बंद हड़ताल की सूचना मिलने के बाद बात की गई है। युवा कंपनी में नौकरी की मांग कर रहे हैं। इस पर जांच करेंगे। फिर पात्रता और नियमों के अनुसार प्लान किया जाएगा। गगन शर्मा, एसडीएम

टिप्पणियाँ