गुंडरदेही के शिक्षक ने की हिंदू धर्म के देवी-देवताओं, तीज-त्यौहारों पर अभद्र टिप्पणी, हो रही कार्रवाई की मांग
बालोद/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुंडरदेही के शिक्षक महेंद्र चेलक ने हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की है। इससे नाराज विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व हिंदू संगठनों ने शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि शिक्षक ने दसवीं क्लास के वर्ग (अ) में हिंदू धर्म के देवी-देवताओं, तीज-त्यौहारों को लेकर अभद्र टिप्पणी की। बच्चों एवं हिंदू धर्म समाज पर गलत प्रभाव पड़ता है। तत्काल दोषी शिक्षक पर उचित कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड गुंडरदेही प्रखंड अध्यक्ष भरत साहू, रविकांत सोनकर, विजय कोरिया, हिमांशु महोबिया, सांसद प्रतिनिधि दयाराम सिंह उपस्थित थे।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी एनके यादव ने कहा कि हिंदू संगठनों से शिक्षक की हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ टिप्पणी करने की शिकायत मिली है। शिक्षा विभाग ने दो प्राचार्य को जांच अधिकारी बनाया है। रिपोर्ट आने के बाद उच्च अधिकारी को सौंपी जाएगी।
.jpeg)
टिप्पणियाँ