सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

के नगर अंचलाधिकारी अशोक कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह प्रखंड मुख्यालय में किया गया

ब्यूरो/पूर्णिया/बिहार/जिले के केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में 17 फरवरी 2024 को शुक्रवार की शाम अंचलाधिकारी अशोक कुमार सिंह के 31 जनवरी 2024 को सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। विदाई सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता नव पदस्थापित अंचलाधिकारी अमित कुमार ने किया।वही सभा का संचालन राजस्व कर्मचारी पंकज भारती ने की। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त सीओ को राजस्व अधिकारी शिल्पी कुमारी, राजस्व कर्मचारी पंकज भारती,सुधीर कुमार, आशिष कुमार,रंजन कुमार,रूपक कुमार एवं अंचल भू मापक गौरीशंकर कामत आदि राजस्व कर्मियों द्बारा अंगवस्त्र, फूलमाला पहना कर एवं बुके आदि उपहार सौंप कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। वहीं नव पदस्थापित अंचलाधिकारी अमित कुमार को भी बुके और फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर राजस्व अधिकारी शिल्पी कुमारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में सरकारी कर्मी को एक दिन सेवानिवृत्त होना सुनिश्चित होता है। 




उन्होंने अंचलाधिकारी अशोक कुमार सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। इनके सेवानिवृत्त होने से हम लोगों को इनकी कमी खलेगी। वहीं सेवानिवृत्त अंचलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि केनगर अंचल कार्यालय में 27 अगस्त 2020 को अंचलाधिकारी के पद पर योगदान देने के बाद मुझे केनगर प्रखंड क्षेत्र  की जनता की ओर से ढ़ेर सारा प्यार और स्नेह मिला है। जिसे मैं कभी भुला नहीं पाऊंगा। उन्होंने यह भी कहा कि मैं 22 जनवरी 1990 में सरकारी सेवा में आया और अन्य जिले में योगदान देने के बाद पूर्णिया जिले के केनगर अंचल में  अंचलाधिकारी के पद से आज सेवानिवृत्त हो रहा हूं। अपने चार वर्ष से अधिक के कार्यकाल में मुझे यहां अपनापन लगने लगा। कार्यक्रम दौरान राजस्व कर्मचारी पंकज भारती ने कहा कि  पदाधिकारियों का आना -जाना लगा रहता है। परंतु कुछ पदाधिकारी ऐसे भी होते हैं जो अपने कार्य की बदौलत छाप छोड़ जाते हैं, जिसे लोग भूला नहीं पाते हैं।

टिप्पणियाँ