नगर पंचायत चंपानगर में तहसुन फातमा के द्वारा किया गया पक्की सड़क पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास
ब्यूरो पूर्णिया/ बिहार/ जिला के नगर पंचायत चंपानगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 स्थिति शिव मंदिर से पैक्स गोदाम तक का शिलान्यास मुख्य पार्षद मधु देवी एवं वार्ड पार्षद तहसुन फातमा के द्वारा शिलान्यास किया।इनका संवेदक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण किया जाएगा। मौके पर मुख पार्षद प्रतिनिधि निर्भय सिंह ने कहा कि कोशिश है कि जल्द ही नगर पंचायत के सबसे पिछड़े इलाके में भी सड़क निर्माण हो। 5 वर्षों में शहर की किसी भी गली की सड़क कच्ची नहीं बचे इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता अरविंद आजाद, मोहम्मद राजा, सभी वार्ड पार्षद एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ