सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ग्रामीणों ने तीन चोर को बिजली तार एवं पंप सेट चोरी करते हुए पकड़ा

ब्यूरो/पूर्णिया/ बिहार/जिला के चम्पानगर ओपी पुलिस को ग्रामीण द्वारा सूचना मिला कि तीन चोर बिजली तार एवं पंप सेट चोरी करते हुए पकड़ा गया है। सूचना पाते ही चम्पानगर ओपी अध्यक्ष सुनीता कुमारी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर चोरी का समान बिजली तार एवं पंप सेट के साथ बरामद किया। और चोरी के लिए दो मोटरसाइकिल यूज करता था वह भी बरामद किया।  नव पदस्थापित ओपी अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया की गिरफ्तार तीनों चोर के नगर क्षेत्र के मो०खुर्शिद उम्र 25 वर्ष गोकुलपुर वार्ड नंबर 11, सुरेश ऋषि उम्र 35 वर्ष गोकलपुर हटिया बाड़ी मुसहरी, शंकर कुमार मेहता उम्र 25 वर्ष चथरिया वार्ड नंबर 5 निवासी है। आवश्यक कार्रवाई करने के बाद पुलिस हिरासत में बंद तीनों ब्यक्ति को मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा बीच न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 






टिप्पणियाँ