सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जल जीवन मिशन में कलेक्टर के निर्देश के बाद भी अफसर कर रहे टालमटोल

बिलासपुर/ जल जीवन मिशन में धीमे काम पर कलेक्टर के संज्ञान के बाद भी विभाग के अफसर गंभीर नहीं हो रहे हैं। ऐसे कांट्रेक्टर जिन्होंने तय समय पर काम नहीं किए, उन पर विभाग के अफसरों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि कलेक्टर ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। विधानसभा में बुधवार को तखतपुर विधानसभा में धीमे काम का मुद्दा उठ चुका है। यहां 3 साल में 198 में से सिर्फ 9 काम ही हुए हॅैं। सरकारी आंकड़ों में जिले में 70 फीसदी काम होने का दावा करने वाले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अफसर जल जीवन मिशन योजना का काम तेज गति से कराने के लिए कांट्रेक्टरों पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल, बचे हुए सात माह में 73834 नल कनेक्शन होने हैं।

तीन साल के अब तक के परफार्मेंस में प्रत्येक साल 57613 कनेक्शन ही पूरा हो पाया है। बचे कनेक्शन सितंबर तक किसी भी स्थिति में सितंबर तक पूरा होना संभव नहीं दिख रहा है। विभाग के दिए गए सरकारी आंकड़ों पर भी सवाल उठ रहा है। कमीशन की शिकायत एक कांट्रेक्टर ने कलेक्टर अवनीश शरण से शिकायत की है। इसमें उसने नवंबर में हुए कामों की राशि शासन से आने के बाद भी अब तक भुगतान नहीं होने की बात कही है। इसकी वजह कमीशन मांगा जाना बताया जा रहा है।

टिप्पणियाँ