सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रविवार को केनगर थाना परिसर एवं चम्पानगर ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें शान्ति पूर्ण माहौल में अगामी सरस्वती पूजा संपन्न कराने को लेकर दिया निर्देश

ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिला के सभी थाना में बैठक की, बैठक की अध्यक्षता केनगर थाना में थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता एवं चम्पानगर ओपी में नव पदस्थापित ओपी अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने की।बैठक में थाना क्षेत्र के एवं ओपी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व आम प्रबुद्ध जन शामिल हुए।नव पदस्थापित ओपी अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने उपस्थित लोगों से परिचित हुए।वही विधायक प्रतिनिधि इन्देश्वरी परिहार अपने सभी कांग्रेस पार्टियों के कार्यकर्ता के साथ बूके से सम्मानित किया। एवं जनप्रतिनिधि और समाज सेवियो ने भी नव पदस्थापित ओपी अध्यक्ष को बुके एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।बैठक दौरान थानाध्यक्ष एवं ओपी अध्यक्ष ने कहा कि  पूर्व की तरह ही इस बार भी सरस्वती पूजा शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में क्षेत्र में मनाएं। इसके लिए सभी पूजा कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। पूजा स्थल पर डीजे पर पूर्व की तरह पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।



 उन्होंने पूजा कमेटियों से हुड़दंगियों पर नजर रखने एवं तुरंत सूचना देने की बात कही। थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता एवं ओपी अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि बिना लाइसेंस लिए पूजा की अनुमति नहीं दी जाएगी। वही पूजा आयोजकों से आवेदन प्राप्त होने पर उनको नियमानुसार लाइसेंस प्रदान करने की बात कही गई।कहा गया की बिना किसी तामझाम का अगले दिन प्रतिमा विसर्जन किया जाना सुनिश्चित माना जाय। साथ ही कहा कि प्रत्येक पूजा पंडालों पर प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद रहेंगे। मौके पर के नगर प्रखंड विधायक प्रतिनिधि इन्देश्वरी परिहार, नगर पंचायत चम्पानगर के मुख्य पार्षद मधु देवी, जगनी पंचायत के मुखिया मंगल ऋषि, सरपंच उपेन्द्र शर्मा, कोहवारा पंचायत के पूर्व सरपंच सुदिष्ट कुमार सिंह, सिंधिया पंचायत के मुखिया प्रेम प्रकाश मंडल, समाज सेवी राजेश नाथ पाठक, रामकुमार सिंह, रशीद आलम उर्फ लड्डू तथा जदयू के प्रदेश महासचिव मंटू कुशवाहा,10 नम्बर वार्ड पार्षद तहसुन फातमा,मो०हाजी हसमुद्दीन, एवं नगर पंचायत चंपानगर के सभी वार्ड पार्षद, एवं जन प्रतिनिधियों उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ