सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 सदन में बेलतरा विधायक ने उठाया मामला:8 जिलों के स्कूलों में 42 करोड़ के घटिया फर्नीचर की सप्लाई पर जांच कहीं भी नहीं

बिलासपुर/ बिलासपुर संभाग के 8 जिलों में स्कूलों के लिए 42 करोड़ रुपए के फर्नीचर की खरीदी की गई है। सभी जगहों पर फर्नीचर की गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठाए जाते रहे। प्राचार्यों ने फर्नीचर की गुणवत्ता को लेकर डीईओ से शिकायत भी की, लेकिन किसी भी जिले में वहां के डीईओ ने न तो कोई जांच की, और न ही कोई कार्रवाई की।

वर्ष 2019 से लेकर 10 जनवरी 2024 तक संभागभर में 8 जिलों के आत्मानंद स्कूलों के लिए 42 करोड़ रुपए के फर्नीचर खरीदे गए हैं। कोरबा में 17 करोड़, 37 लाख रुपए के फर्नीचर की खरीदी की गई। चांपा-जांजगीर में 7 करोड़, 42 लाख रुपए की खरीदी हुई। रायगढ़ में 1 करोड़, 54 लाख, मुंगेली में 1 करोड़, 27 लाख, बिलासपुर में 14 करोड़, जीपीएम में 96 लाख, 91 हजार और सारंगढ़ में 60 लाख रुपए के फर्नीचर खरीदे गए हैं। अलग-अलग जिलों में 50 से अधिक फर्मों के जरिए यह सप्लाई दिखाई गई है। इन सभी का भुगतान डीएमएफ से किया गया है।

यहां के फर्म ने वहां और वहां के फर्म ने यहां की सप्लाई: फर्नीचर की सप्लाई दूसरे जिले की कंपनी से कराई गई है। बिलासपुर में जांजगीर-चांपा, रायपुर के फर्म ने तो कोरबा में बिलासपुर, रायपुर के फर्म ने सप्लाई की है।

किस फर्म ने की सप्लाई

मुंगेली जिला: आराध्यय कंसलटेंसी, कोरबा, डेसटीनी एडुवर्ल्ड प्रा. लि. रायपुर अभिलाषा, गुरूनानकचौक, रायपुर, उन्नतीवेन्चर, रामकुंड, रायपुर, सिंघानिया ग्रुप एंड इंडस्ट्रीज, बनारी जांजगीर-चांपा, डेसटीनी एडुवर्ल्डप्रा.लि. रायपुर 2. सिघानियाग्रुप एंड इंडस्ट्रीज बनारी जांजगीर-चांपा, अक्षत स्टील, अंबिकापुर, अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज, अंबिकापुर के.जी. इंटरप्राइजेस, रायपुर, इंफ्रोबऑटोमेशन वृंदावन कॉलोनी भिलाई- राघवइंडस्ट्रीस, जांजगीर-चांपा श्रीराम इंडस्ट्रीज, जांजगीर-चांपा।

कोरबा

एस. एस. लोहारी उद्योग रायपुर, खंडेलवाल सेल्स कार्पोरेशन बिलासपुर, संजय साइंटिफिक वर्कस राजनांदगांव, गोयल फर्नीचर, रायपुर, सलमान ट्रेडर्स बैकुंठपुर कोरिया, एविस ग्लोबल दुर्ग, मेसर्स अभिषेक इंडस्ट्रीज राजनांदगांव, मेसर्स सिघानिया लघु उद्योग जांजगीर ज्योति ट्रेडर्स, सरकण्डा बिलासपुर श्री राम इंडस्ट्रीज जांजगीर, एसके इंडस्ट्रीज राजनांदगांव, वीपीसी केयर शैलेन्द्र नगर, नियर टैगोर नगर, चौक रायपुर, सिलीकॉन टेक्नोलाॅजी, शैलेन्द्र नगर, नियर टैगोर नगर चौक रायपुर, मेसर्स श्रीश्याम इंडस्ट्री, इंडस्ट्रीयल एरिया सिरगिट्टी, बिलासपुर, श्री श्याम इंडस्ट्रीज बिलासपुर सिंघानिया गुप एंड इंडस्ट्रीज जांजगीर ज्योति ट्रेडर्स, सरकंडा बिलासपुर श्री श्याम सेल्स, नियर कदम्बी चौक, अंबिकापुर भाव्या एजेंसी रायपुर, साईं एजेंसी अंबिकापुर छत्तीसगढ़ सिंघानिया ग्रुप एण्ड इंडस्ट्रीज जांजगीर ज्योति ट्रेडर्स, बिलासपुर।

जांजगीर-चांपा जिला

न्यू राजस्थान स्टील बिलासपुर, गोंढ़पारा बिलासपुर सागर इंडस्ट्रीज, वार्ड नं. 10 पुरानी बस्ती विष्णु मंदिर मार्ग शारदा चौक जांजगीर, सिंघानिया लघु उद्योग, मॉ जी कुंज मेन रोड नेता जी चौक जांजगीर, ओसियन इण्टरप्राइजेस, शारदा चौंक जांजगीर, बिलासपुर रोड नियर बोंगा तालाब जांजगीर सिंघानिया ग्रुप एंड इंडस्ट्रीज जांजगीर, एन. एच.- 49 बिलासपुर रोड बनारी, जांजगीर,. एविश ग्लोबल दुर्ग, आर्य नगर, स्टेशन रोड, अग्रसेन चौक दुर्ग, सिंघानिया ग्रुप एण्ड इंडस्ट्रीज जांजगीर, एनएच 49 बिलासपुर रोड बनारी, जांजगीर, एसके इंडस्ट्रीज राजनांदगांव, राजनांदगांव, एसके इंडस्ट्रीज, ममता नगर राजनांदगांव छ.ग. 2. ओसियन इंटरप्राइजेस, शारदा चौक जांजगीर, बिलासपुर रोड नियर बोंगा तालाब जांजगीर, रायगढ़-खंडेलवाल इंटरप्राइजेस, रायपुर, होलसेल फॉट मार्केट के पास, प्रोग्रेसिव पाईंट धमतरी रोड़ रायपुर छ.ग. श्रीराम इंडस्ट्रीज, सारागांव, जिला जांजगीर-चाम्पा, बलदेव फर्नीचर्स, गुरूनानक चौक रायपुर छत्तीसगढ़,एकता पेपर एंड जनरल सप्लायर, लक्ष्मीपुर सशिमं रायगढ़ के पास।

बिलासपुर

बिलासपुर जिले में स्कूलों के लिए 14 करोड़ रुपए के फर्नीचर की खरीदी की गई है। सभी स्कूलों के फर्नीचर की क्वॉलिटी स्तरहीन है। 1 फरवरी को कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूलों की समीक्षा बैठक ली थी। तब भी फर्नीचर की गुणवत्ता को लेकर चर्चा हुई। इसमें सभी प्राचार्यों ने कहा था, कि स्कूलों में सप्लाई किए गए फर्नीचर कुछ दिन बाद से ही खराब होने लगे हैं। तब कलेक्टर ने कहा था, कि सभी प्राचार्य सप्लायर को खराब फर्नीचर वापस कर दें। अगर सप्लायर फर्नीचर को सुधारकर नहीं देते हैं, तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए थे।

बिलासपुर के स्कूलों में 9 फर्म ने फर्नीचर की सप्लाई की है। इनमें बिलासपुर जिले का कोई सप्लायर नहीं है। ये सभी कोरिया, जांजगीर, रायपुर के फर्म शामिल हैं। दूसरे जिलों में सप्लाई करने वालों में भी अन्य जिलों के नाम हैं। उनमें बिलासपुर जिले के सप्लायर भी शामिल हैं।

इन्होंने की सप्लाई

एस.आर. ट्रेड लिंक्स मनेंद्रगढ़ जिला कोरिया सिंघानिया ग्रुप एण्ड इण्डस्ट्रीज, बनारी जिला जांजगीर-चांपा. श्रीराम इण्डस्ट्रीज, सारागांव जिला जांजगीर-चांपा,सिंघानिया ग्रुप एण्ड इण्डस्ट्रीज, बनारी जिला जांजगीर-चांपा,अंकुर इण्डस्ट्रीज, ए-10 लोहा बाजार, रिंग रोड नं. 02 रायपुर,श्रीराम इण्डस्ट्रीज, सारागांव जिला जांजगीर-चांपा,अंकुर इण्डस्ट्रीज, ए-10 लोहा बाजार, रिंग रोड नं. रायपुर . सिंघानिया ग्रुप एण्ड इण्डस्ट्रीज, बनारी जिला जांजगीर-चांपा,सिंघानिया ग्रुप एण्ड इण्डस्ट्रीज, बनारी जिला जांजगीर-चांपा।

टिप्पणियाँ