जांजगीर| मुंगेली जिले के पेंड्री गांव के कथित चमत्कारी तालाब में नहाने के लिए मधुवा के 35 लोग पिकअप से जा रहे थे। गांव से 3 किमी दूर पिपरसत्ती के अंधे मोड़ पर ओवरलोड पिकअप अनियंत्रित होकर तालाब किनारे पलट गई। जिससे सवार 35 लोग घायल हो गए। इनमें से 8 गंभीर हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर किया है। अकलतरा क्षेत्र में यह अफवाह फैली है कि मुंगेली जिले के पेंड्री के किसी तालाब के पानी में नहाने से शारीरिक रोग से मुक्ति मिलती है।
पर सोमवार को ही नहाना अनिवार्य है। इसीलिए क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में सोमवार को वहां जाकर स्नान करते हैं। सोमवार को मधुवा के महावीर केंवट सहित 35 लोग वहां जाने पिकअप सीजी 11 एजेड 0197 से अलसुबह 4.30 बजे रवाना हुए। 3 किमी दूर पिपरसत्ती में 5 बजे अंधे मोड़ में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर तालाब में पलट गई। इससे इसमें सवार सभी 35 लोगों को चोट आई।
.jpeg)
टिप्पणियाँ