ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले के केनगर थाना क्षेत्र के बनभाग चौक स्थित मुस्कान होटल के समीप केनगर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक इनोवा कार से 14 कार्टून एक-एक सौ मिलीलीटर वजन के 1620 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कोडीन युक्त सिरप बरामदगी के साथ कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है इनोवा कार को जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार वाहन जांच कर रही केनगर थाना पुलिस ने सहरसा की तरफ से पूर्णिया जा रही सपेद रंग की बीआर 39 पीए 3909 इनोवा कार को बनभाग चौक के मुस्कान होटल पास पूर्णिया- सहरसा एनएच 107 पर रोक कर तलाशी लेते हुए कर से 14 कार्टून कोरेक्स कोडीन युक्त सिरप बरामद किया। साथ ही कार चालक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। बरामद प्रतिबंधत कोरेक्स कोडीन युक्त सिरप के एक एक सौ मिलीलीटर वजन के बोतलों की संख्या एक हजार छह सौ बीस बताई गई है। थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि कोरेक्स कोडीन युक्त सिरप लदे वाहन की जब्ती के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
.jpeg)

टिप्पणियाँ