सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

घर पर ही राशन कार्ड का नवीनीकरण कर लें 15 फरवरी तक

राशन दुकानों में भी सुविधा

रायपुर/ खाद्य विभाग के द्वारा राशन कार्डों का नवीनीकरण किया जा रहा है। राशनकार्डों का नवीनीकरण के लिए समय सीमा 15 फरवरी तक निर्धारित है। हितग्राहियों को राशनकार्ड एक से 29 फरवरी तक वितरीत किया जाएगा। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए शासन द्वारा राशन कार्डधारियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए खाद्य विभाग द्वारा तैयार एप khadya.cg.nic.in को डाउनलोड कर राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जा सकता है। यह एप हितग्राही के द्वारा अपने मोबाइल में डाउनलोड कर अथवा उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से राशनकार्ड नवीनीकरण किया जा सकता है।

हितग्राही द्वारा एप को डाउनलोड करने के उपरांत क्यू आर कोड को स्कैन करते ही राशनकार्ड मुखिया एवं संलग्न सदस्यों की जानकारी सहित ई-केवाईसी की स्थिति तत्काल प्रदर्शित हो जाएगी। क्यू आर कोड स्कैन न होने की स्थिति में एप्प में दर्ज मोबाइल नंबर एवं राशनकार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर एक समान होने की स्थिति में नवीनीकरण तत्काल हो जाएगा। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए ई.केवायसी अनिवार्य है। बताया गया कि वर्तमान में समस्त राशनकार्डधारी सदस्यों के ई.केवायसी की कार्रवाई जारी है।

टिप्पणियाँ