सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अपनी जमीन पर मिट्टी भराई से रोकने को लेकर मारपीट के लिए उतारू एवं 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने को लेकर चम्पानगर ओपी से न्याय का लगाया गुहार

ब्यूरो/पूर्णिया/बिहार/जिला के चम्पानगर ओपी थानाक्षेत्र के वार्ड सं०-09 निवासी सूर्यानन्द महतो की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि मौजा - कोहवारा, थाना सं०-02 के खाता सं०- 57, खेसरा - 4783, रकवा - 8 डिसमिल 500 वर्गकड़ी जमीन वर्ष 2021 में वीरेंद्र विश्वास से खरीद किये है। जिसका मोटेशन कराकर रशीद 2022-23 तक कटा हुआ है। इसी जमीन पर शुक्रवार को मिट्टी भराई के लिए ट्रैक्टर लेकर गए थे। उसी समय योगेंद्र महतो, पिता - शिव नारायण महतो, राम जी महतो, पिता - कल्लर महतो, भगवान जी महतो, कल्लर महतो, भवेश महतो, पिता - केलू महतो, कैलाश महतो, पिता - रामजी महतो इन लोगों के द्वारा मिट्टी लेकर गए ट्रैक्टर को रोक दिया गया। जब हमलोग पूछने गए तो सभी मिलकर गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। इसी बीच उनलोगों ने कहा कि 5 लाख रुपये दो तब तुम्हें इस जमीन पर मट्टी भराई के साथ घर बनाने देंगे। जिसके बाद मिट्टी लोड ट्रैक्टर को वापस कर दिया। 






इससे पूर्व भी दो बार हमलोगों के साथ मारपीट कर इस जमीन से भगा दिया है। जबकि इस जमीन का स्वामित्व हमारे पास है। केवाला के बाद मोटेशन किये और तब से प्रयास कर रहे है परंतु इनलोगों के द्वारा बार-बार हंगामा एवं मारपीट कर हमलोगों को जमीन से हटा दिया जाता है। जिसको लेकर न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा। आज फिर मट्टी भराई करने से रोका गया जिसके बाद चम्पानगर ओपी में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाए है।


टिप्पणियाँ