सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कर्नाटक में ग्रेजुएट्स को मिलेगा हर महीने 3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता

कर्नाटक/ कर्नाटक में बेरोजगार ग्रेजुएट्स को हर महीने 3000 रुपए और डिप्लोमा पास लोगों को हर महीने 1500 रुपए तक बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। स्वामी विवेकानंद की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर कर्नाटक सरकार ने इस योजना की शुरुआत की।

दरअसल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कांग्रेस की 5वीं गारंटी को पूरा करने की बात करते हुए बेरोजगार युवाओं के लिए युवा निधि योजना की शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने इस योजना के 6 लाभार्थियों को चेक भी दिए।

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी CM डी के शिवकुमार ने शिवमोग्गा में 12 जनवरी को युवा निधि योजना की शुरुआत की।
  • एकेडमिक ईयर 2022-23 में ग्रेजुएट हुए स्टूडेंट्स हो की मिलेगा भत्ता

इस योजना के तहत उन ग्रेजुएट्स को बेरोजगारी भत्ता मिलेगा जिन्होंने एकेडमिक इयर 2022-23 में अपनी पढ़ाई पूरी कर ली हो और पढ़ाई के 180 दिनों बाद भी वो बेरोजगार रहे हों। ये स्टाइपेंड सिर्फ 2 सालों तक मिलेगा। अगर किसी ग्रेजुएट को 2 सालों के अंदर ही नौकरी मिल जाती है, तो उसे स्टाइपेंड नहीं मिलेगा।

हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूशन में एडमिशन वालों को नहीं मिलेगा 

ऐसे ग्रेजुएट्स जिन्होंने किसी हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूशन में एडमिशन ले लिया है और पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा। इस योजना ने लिए प्रदेश सरकार ने सालाना 250 करोड़ का बजट तय किया है। अगले साल तक इसका बजट 1200 करोड़ तक और 2026 तक बढ़ाकर 1500 करोड़ तक कर दिया जाएगा।

70,000 लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन

इस योजना का फायदा लेने के लिए एलिजिबल ग्रेजुएट्स कर्नाटक वन, ग्राम वन, बापूजी सेवा केंद्र या सेवा सिंधु पोर्टल पर रजिस्टर कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, SSLC/PUC/डिग्री या डिप्लोमा की मार्कशीट होना जरूरी है। कर्नाटक में डिप्टी CM डी के शिवकुमार ने कहा कि अब तक करीब 70,000 युवाओं ने योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है

बेरोजगार ग्रेजुएट्स को स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग भी

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस योजना के लाभार्थियों को हम स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग भी देंगे। जब तक इन ग्रेजुएट्स को कोई सरकारी या प्राइवेट नौकरी नहीं मिलती तब तक इन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। स्किल डेवलपमेंट विभाग ये तय करेगा कि इन लोगों को किस स्किल में ट्रेन करना है।

4 गारंटियों से जुड़ी योजनाओं की घोषणा कर चुकी है सरकार

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने इससे पहले 4 गारंटियों से जुड़ी योजनाएं अनाउंस कर दीं हैं। इनमें महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त सवारी(शक्ति योजना), BPL परिवारों को 10 किलो तक चावल दिया जाना (अन्न भाग्य), घेरलू उपयोग के लिए 200 यूनिट से ज्यादा मुफ्त बिजली (गृह ज्योति) और APL/BPL राशन कार्ड धारक परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2000 रुपए दिए जाना (गृह लक्ष्मी) शामिल है।

नेशनल एवरेज से 5.45% कम रही बेरोजगारी दर

CMIE के डेटा के मुताबिक 2023 में कर्नाटक में बेरोजगारी दर 2.5% रही जबकि इसी बीच देश में बेरोजगारी दर 7.95% रही। एम्पलॉईस स्टेट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन की रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 2017 से मार्च 2021 के बीच कर्नाटक में फॉर्मल या ऑर्गनाइज्ड सेक्टर में करीब 24 लाख जॉब्स बढ़े हैं।

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी (CMIE) की रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2023 में देश में बेरोजगारी दर बीच 10.09% थी। ये दो सालों में सबसे ऊंचे दर पर थी। सितंबर 2023 के मुकाबले नवंबर तक बेरोजगारी दर में 3% पॉइंट का इजाफा हुआ था। सितंबर में देश में बेरोजगारी दर 7.09% थी।

टिप्पणियाँ