भू विवाद एवं अन्य समस्या के समाधान को लेकर जनता दरबार का आयोजन के नगर थाना एवं चम्पानगर ओपी में हर शनिवार की भांति इस शनिवार भी किया गया
ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले के के० नगर थाना एवं चम्पानगर ओपी में भू विवाद एवं अन्य समस्या के समाधान को लेकर हर शनिवार की भांति इस शनिवार भी केनगर थाना परिसर एवं चम्पानगर ओपी परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया।आयोजित जनता दरबार में केनगर थाना में अंचल निरीक्षक शिल्पी कुमारी व थानाध्यक्ष मनिष चंद्र यादव तथा चम्पानगर ओपी में राजस्व कर्मचारी सुधीर कुमार और रंजन कुमार एवं ओपी अध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।केनगर थाना में अंचल निरीक्षक शिल्पी कुमारी ने बताया की कुल 9 मामलों में से 5 मामले का निष्पादन कर दिया गया है। बताया की शेष बचे 4 मामले की सुनवाई अगले जनता दरबार में किया जाएगा। वही चम्पानगर ओपी अध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल ने बताया की कुल 2 मामले आए और दोनों मामले को भी निष्पादन करवा दिया गया है। केनगर थानाध्यक्ष एवं चम्पानगर ओपी अध्यक्ष ने दोनों पक्षों को निर्देश दिया की हुए फैसले के विरूद्ध किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न नहीं करेंगे। कहा की शांति भंग होने की स्थिति में जांच में दोषी पाए जाने पक्ष के विरूद्ध एक पक्षीय कानूनी कार्रवाई कर दिया जाएगा।
.jpeg)
टिप्पणियाँ