नई दिल्ली/ समय बचाने के लिए कई महिलाएं छिला या कटा प्याज-लहसुन फ्रिज में रख देती हैं। घर में मेहमान आने वाले हों या सुबह ऑफिस के टिफिन की तैयारी करनी हो, महिलाएं फल-सब्जियों की तरह कटे हुए प्याज-लहसुन भी फ्रिज में रख देती हैं।
फ्रिज में कटे प्याज-लहसुन रखना सेहत के लिए हानिकारक है। फ्रिज में रखने से इनका स्वाद बदल जाता है और कई हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं।
हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें बताया गया कि कटे प्याज और लहसुन को इस्तेमाल करने से कैंसर हो सकता ता है। इस वीडियो में कितनी सच्चाई है, ये जानने के लिए जब हमने डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा मित्तल से बात की, तो उन्होंने इस बात से इनकार किया।
डाइटीशियन शिल्पा कहती हैं कि छिला या कटा प्याज-लहसुन इस्तेमाल करने से कैंसर तो नहीं होता, लेकिन इससे कई अन्य नुकसान हो सकते हैं।
ज्यादातर फल-सब्जियों को खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रख दिया जाता है। लेकिन सभी चीजें फ्रिज में नहीं रखी जा सकती हैं। यही बात प्याज और लहसुन पर भी लागू होती है। इन्हें फ्रिज में रखना सही नहीं है। फ्रिज में रखने से इनमें जहरीले टॉक्सिन पैदा होने लगते हैं। ये विषाक्त पदार्थ काफी खतरनाक होते हैं और इनसे जानलेवा बीमारियां तक हो सकती हैं।
पनपते हैं बैक्टीरिया
प्याज में मौजूद औषधीय, एंटीबैक्टिरीयल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण दिल और आंतों के लिए काफी लाभकारी होते हैं। लेकिन फ्रिज में मॉइश्चर के संपर्क में आने से कटा हुआ प्याज खराब होने लगता है, इसीलिए इसे फ्रिज में नहीं रखा जाता।
छिलने से प्याज में बहुत जल्दी बैक्टीरिया होने लगते हैं लगता है, जो ऑक्सिडाइज होने के बाद सेहत के लिए काफी हानिकारक हो जाती है।
प्याज को छील-कर फ्रिज में स्टोर करने से बचें, ये आपको बीमार कर सकती है। फ्रिज में कटा प्याज रखने से नमी के कारण इसमें बैक्टीरिया जल्दी पनपने लगते हैं। फ्रिज में रखने से प्याज का स्टार्च शुगर में बदल जाता है। इसमें फफूंद लगने लगती। फ्रिज में ज्यादा देर तक कटा प्याज रखने से वह लिजलिजा हो जाता है।
कटी लहसुन में लगती है फफूंद
कटी या छिली हुई लहसुन को लंबे समय तक फ्रिज में रखने से उसमें फफूंद लग सकती है। मार्केट में छीली हुई लहसुन भी बिकती है। इसे खरीदने से बचें। हमेशा बंद लहसुन ही खरीदें। जब जरूरत हो तब ही लहसुन को छिलें या काटें। लहसुन को छीलकर या काटकर फ्रिज में बिल्कुल न रखें।
औषधीय गुण नष्ट हो जाते हैं
फ्रिज में कटे या छिले प्याज-लहसुन रखने से उनका स्वाद बिगड़ जाता है। उनके औषधीय गुण भी नष्ट हो जाते हैं। कटा हुआ प्याज फ्रिज में रखने से उसका स्टार्च शुगर में बदल जाता है। फ्रिज में कटा या छिला प्याज ज्यादा देर तक रत खने से प्याज लिजलिजा हो जाता है।
प्याज को आलू के साथ न रखें
प्याज और लहसुन की तरह प्याज और आलू को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा प्याज को आलू के साथ न रखें। दोनों को साथ रखने बदबू आ सकती है। प्याज के साथ रखने आलू जल्दी सड़ता है। उसमें अंकुर भी जल्दी आने लगते हैं।
फ्रिज में ऐसे रखें कटा प्याज-लहसुन
वैसे तो फ्रिज में कटा प्याज-लहसुन रखना ही नहीं चाहिए, लेकिन रखना जरूरी हो तो सही सावधानी बरतें। कटे प्याज-लहसुन को फ्रिज में रखते समय पेपर टॉवल में रैप कर दें। इससे उनकी नमी बरकरार रहेगी और वो ड्राई नहीं होंगे।
आप चाहें तो कटे प्याज-लहसुन को एयर टाइट कंटेनर में भरकर फिर फ्रिज में रख सकते हैं। लेकिन फ्रिज में रखे कटे प्याज-लहसुन का इस्तेमाल जल्दी कर लें। इन्हें लंबे समय तक फ्रिज में रखना सही नहीं है।

टिप्पणियाँ