सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जगदलपुर के मेन रोड में दो महिलाएं बाल खिंच-खिंच कर पटक-पटक कर भिड़ीं; रोड हुआ जाम

जगदलपुर/ जगदलपुर के मेन रोड पर रविवार को दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इनमें से एक महिला ने दूसरी के बाल खींचे और पटक-पटक कर मारा। पास में खड़े लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इनके बवाल की वजह से करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक भी जाम रहा। अब दोनों महिलाओं को थाने ले जाया गया है।

मामला सिटी कोतवाली थाना इलाके के लाला जगदलपुरिया ग्रंथालय के सामने का है। रविवार की दोपहर दो महिलाओं के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ, फिर विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।हालांकि, इनमें से एक महिला ने दूसरी के बाल खींचकर उसकी बेदम पिटाई कर डाली।

  • विवाद से ट्रैफिक हुआ जाम

जगदलपुर के मेन रोड में लड़ने की वजह से कुछ देर तक ट्रैफिक भी जाम रहा। पास में मौजूद लोग दोनों के झगड़ते देखते रहे, महिलाओं के विवाद के कारण वहां मौजूद लोग उन्हें रोक नहीं पा रहे थे। इसके बाद पास से ही गुजर रहीं कुछ महिलाओं को रोका गया और उनसे इन दोनों को छुड़वाने कहा गया। साथ ही किसी ने पुलिस को भी खबर कर दी थी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो वहीं कुछ देर बहस भी हुई जिसके बाद दोनों को थाने ले जाया गया।

इन दोनों का नाम क्या है? कहां की रहने वाली हैं? दोनों के बीच झगड़ा आखिर क्यों हुआ? इन सारे सवालों के जवाब जानने पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि, पूरी जानकारी जुटा कर जल्द ही मामले की जानकारी देंगे।

टिप्पणियाँ