नई दिल्ली/ लग्जरी कार मैकर रोल्स-रॉयस ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार 'स्पेक्टर' अब भारत में लॉन्च कर दी है। अल्ट्रा-लग्जरी इलेक्ट्रिक सुपर कूपे स्पेक्टर EV की एक्स शोरूम प्राइस 7.5 करोड़ रुपए रखी गई है।
रोल्स रॉयस स्पेक्टर को पिछले साल अक्टूबर में इंगलैंड के वेस्ट ससेक्स स्थित रोल्स-रॉयस होम में अनवील किया गया था और इस कार को पूरी दुनिया से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।
- कंपनी का दावा- सिंगल चार्ज में 530km चलेगी
स्पेक्टर में 102kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि स्पेक्टर सिंगल चार्ज में 530km चलेगी। इसके बैटरी पैक में डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप दिया गया है। जिससे कार के चारों पहियों को पावर मिलती है।
- 0 से 100kmph की स्पीड 4.5 सेकंड में पकड़ती है स्पेक्टर
स्पेक्टर के फ्रंट ऐक्सल को 254bhp पावर मिलती है। वहीं इसका रियर ऐक्सल 482bhp की पावर जनरेट करता है। इसके अलावा स्पेक्टर टोटल 576bhp और 900Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि स्पेक्टर 0 से 100kmph की स्पीड 4.5 सेकंड में पकड़ लेती है।
- DC फास्ट चार्जर से 34 मिनट में 80% तक चार्ज होगी
स्पेक्टर को 22kW AC और 50kW से लेकर 195kW DC चार्जर सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। DC फास्ट चार्जर की मदद से इसे सिर्फ 34 मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकता है।
- 4-सीटर इलेक्ट्रिक कूपे में 2 डोर और 23 इंच के व्हील्स
लुक और फीचर्स की बात करें तो रोल्स रॉयस स्पेक्टर देखने में रोल्स रॉयस 'रेथ' जैसी ही लगती है। स्पेक्टर में चौड़ी और इल्यूमिनेटेड फ्रंट ग्रिल दी गई है। इस 4 सीटर इलेक्ट्रिक कूपे में 2 डोर और 23 इंच के व्हील्स दिए गए हैं। स्टारलाइट डोर्स समेत स्पेक्टर में कई स्पेशल फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे अल्ट्रा लग्जरी कार बनाती है। यह 2,975 किलोग्राम वजन के साथ सबसे भारी रोल्स-रॉयस भी है।
दुनिया भर में स्पेक्टर के प्रति आकर्षण को देखते हुए 2024 में इसकी डिमांड काफी ज्यादा रह सकती है। रोल्स-रॉयस मोटर कार्स नई दिल्ली के डीलर प्रिंसिपल यदुर कपूर का कहना है कि नॉर्थ इंडिया में रोल्स-रॉयस स्पेक्टर लॉन्च करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। अपने अत्याधुनिक डिजाइन, शानदार इंटीरियर, सही मायनों में इंजीनियरिंग और इनोवेशंस के साथ स्पेक्टर असली रोल्स-रॉयस है।
- 2030 के आखिरी तक कंपनी का पूरा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो इलेक्ट्रिक होगा
स्पेक्टर ने रोल्स-रॉयस मोटर कार्स के लिए नए चैप्टर की शुरूआत की है और इसके साथ मार्की का नया-इलेक्ट्रिक दौर भी शुरू हुआ है। 2030 के आखिरी तक इसका पूरा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होगा।
.jpeg)

टिप्पणियाँ