सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बढ़ती ठंड एवं ठिठुरन में भी अलाव की व्यवस्था नहीं नगर पंचायत चम्पानगर में

ब्यूरो/पूर्णिया/बिहार/जिले के नव गठित नगर पंचायत चम्पानगर में कोहरे के साथ ही मौसम में गलन और ठिठुरन बढ़ी है, पर इससे निपटने को लेकर अलाव की ब्यवस्था नहीं की गई है। इससे लोग बस स्टॉप और चौक चौराहों पर ठिठुरने को विवश हैं। कुछ स्थानों पर लोग आपसी सहयोग से अलाव जलवाकर ठंड से निजात पाने का प्रयास कर रहे हैं।नगर पंचायत चम्पानगर में कुल- 13 वार्ड है जहाँ दर्जनों गाँव मुहल्ले की बस्ती बसी हुई है। परन्तु ढेर सारे गरीब तबके के लोग ढंड की मार झेलने पर विवश हो गया है।ढंड से बचने के लिए एक अदद अलाव की भी ब्यवस्था नगर पंचायत चम्पानगर द्बारा नहीं किया गया है।कुछ लोगों ने बताया की पिछले साल कडाके की ढंड में अलाव जल रही थी, परन्तु नगर पंचायत गठन होने के बाबजूद भी इस साल अलाव की ब्यवस्था नहीं किया गया है।

टिप्पणियाँ