सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पेट से जुड़ी परेशानियों से आराम दिलाएंगे ये फल

  • सेब, संतरा, कीवी, आलू बुखारा, पपीता पेट रखें दुरुस्त, नींबू-शहद का पानी भी फायदेमंद

नई दिल्ली/ पेट साफ नहीं रहता तो पूरी बॉडी पर इसका असर दिखता है। मूड पर भी असर पड़ता है। पेट दुरुस्त रखने के लिए लोग चूर्ण भी खाते हैं। लेकिन शरीर पर इन देसी दवाइयों का गलत असर भी पड़ सकता है। ऐसे में नुकसान से बचने के लिए पेट साफ करने के लिए फाइबर और लैक्सेटिव गुणों वाले प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है।

इनसे न सिर्फ सेहत बेहतर होती है, बल्कि पेट से जुड़ी परेशानियों से आराम भी मिल सकता है। ऐसे में यहां बताए गए पेट साफ करने वाले फल सेहत के लिए पौष्टिक भी हैं।

पपीता है बेस्ट

पपीता का इस्तेमाल सेहत और शरीर के साथ ही पेट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। पपीता में कई गुण होते हैं और उन्हीं में से एक गुण है यानी पेट साफ करने वाला गुण।

रोजाना पपीता खाने से कब्ज की परेशानी दूर रहती है। ऐसे में पेट साफ रखने के लिए सुबह-सुबह पपीता खाएं। वहीं, अगर किसी को कब्ज की परेशानी है तो कब्ज से बचाव के लिए रोजाना पपीता को डाइट में शामिल करें।

संतरा पेट की सेहत रखे दुरुस्त

पेट साफ करने वाले फल में संतरे का नाम भी शामिल है। संतरा में मौजूद फाइबर कब्ज जैसी पेट से जुड़ी परेशानियों को कम या खत्म करने में कारगर है।

संतरा में मौजूद फाइबर डाइजेशन को बेहतर कर कब्ज जैसी परेशानी से निजात दिलाता है। ऐसे में पेट साफ करने के लिए डाइट में संतरे को शामिल करना बेहतर ऑप्शन है।

सेब

पेट की सफाई और डाइजेशन सिस्टम को सेब सही रखता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो कब्ज की परेशानी में निजाता दिलाता है। ऐसे में पेट साफ करने के लिए सेब खाएं।

नाशपाती

नाशपाती खाने से भी पेट साफ रहता है। एक रिसर्च के मुताबिक नाशपाती में फाइबर और फ्रुक्टोज जैसे न्यूट्रीशन पाए जाते हैं। फाइबर और फ्रुक्टोज में लैक्सेटिव का असर होता है, जो पेट को साफ करने में मदद करते हैं। साथ ही नाशपाती पेट की सेहत को सही रखने के लिए मददगार है।

अमरूद

पेट साफ करने वाले फल के लिस्ट में अमरूद का नाम भी शामिल है। अमरूद और इसकी पत्तियों में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो कब्ज जैसी पेट की परेशानी में राहत देता है।

अमरूद के बीज भी असरदार लैक्सेटिव गुण वाले होते हैं जो पेट को साफ करने में असरदार हैं। कुल-मिलाकर अमरूद डाइजेशन के लिए फायदेमंद फलों में से एक है।

अमरूद का इस्तेमाल सीधे या स्वाद बढ़ाने के लिए नमक के साथ करना फायदेमंद है।

कीवी

कीवी भी पेट को साफ कर और इससे जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मददगार है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, कब्ज की समस्या में कीवी खाना चाहिए।

यह हल्की-फुल्की कब्ज की परेशानी में लैक्सेटिव की तरह काम करती है। स्टडी में, कब्ज की स्थिति में कीवी को लेने सलाह दी गई है। इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम यानी आंतों से जुड़ी समस्या से पीड़ित व्यक्ति को कुछ हफ्तों तक कीवी जरूर खाना चाहिए। इससे आंत की काम करने काम करने की क्षमता में सुधार होता है। ऐसे में पेट साफ करने के लिए कीवी को डाइट का हिस्सा बनाया जाता है।

आलूबुखारा

आलू बुखारा में फाइबर होता है, जो कब्ज की समस्या से राहत देता है। सूखे आलू बुखारा में फाइबर, फ्रुक्टोज, सोर्बिटोल मौजूद होते हैं, जो कब्ज की परेशानी से राहत दिलाने में मदद करता है।

आलू बुखारे में मौजूद फेनोलिक कंपाउंड लैक्सेटिव पेट के लिए हह तरह से बेहतर है। आलूबुखारा फल के साथ-साथ सूखे आलू बुखारे भी पेट साफ करने के लिए खा सकते हैं।

नींबू

हजारों गुणों से भरपूर नींबू में पेट को साफ करने की ताकत होती है। नींबू में पाया जाने वाला एसिड पेट से मल को साफ करता है। कब्ज की परेशानी से निजात दिलाता है।

नींबू में मौजूद विटामिन सी और फ्लेवोनोइड्स शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के लिए होती है। नींबू पानी में नमक मिलाने से यह लैक्सेटिव गुण प्रदर्शित कर सकता है, जिससे पेट साफ होने के साथ-साथ कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

केला

पेट साफ करने वाले फल की लाइन में केले भी नजर आता है। केला पेट के लिए मुफीद है। बच्चों को कब्ज की समस्या में केले का इस्तेमाल कराया जाता है। इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो कब्ज की परेशानी से निजात दिलाता है। साथ ही इसमें हल्का लैक्सेटिव असर होता है। खासतौर पर सुबह-सुबह केले खाने से लैक्सेटिव असरदार होता है।

टिप्पणियाँ