ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले के नगर पंचायत चंपानगर में लोगों ने अपने घर, मंदिर एवं प्रतिष्ठानों में दीप प्रज्वलित किया। नगर पंचायत चंपानगर वार्ड नंबर 6 के वार्ड पार्षद अनिरुद्ध मंडल एवं 7 के वार्ड पार्षद देवव्रत कुमार अपने जनता एवं कमेटी के द्वारा रामनगर दुर्गा मंदिर में लोगों को अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव दर्शन दिखाया।
अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन के बाद पूरा देश राममय हो गया। इस पावन मौके पर अयोध्या से लेकर नेपाल के जनकपुर तक दिपोत्सव मनाया गया। देशभर में लोगों घरों अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में दीये जलाए। आज पूरा देश दीपावली मना रहे हैं। देश के हर कोने में लोग दीये प्रज्वलित किया एवं पटाखे फोड़कर राम भगवान के अयोध्या आवागमन का उत्सव मनाया।
आज हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने आवास एवं रामलाल की तस्वीर पर दीया जलाया।

टिप्पणियाँ