सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ट्रेन में मोबाइल चोर को लटकाकर 500 मीटर तक थप्पड़ पे थप्पड़ लगाते रहे लोग

चोर बोलता रहा-छोड़ दीजिए मर जाएंगे

भागलपुर/ भागलपुर में एक महिला ट्रेन में फोन से बात कर रही थी, तभी मोबाइल झपटमार मोबाइल लेकर भागने लगा। ट्रेन में बैठे लोगों ने मोबाइल चोर को पकड़ लिया। यात्रियों ने चोर को ट्रेन से लटका दिया। करीब 500 मीटर तक यात्री चोर को थप्पड़ मारते रहे। चोर ट्रेन से लटककर छोड़ने की गुहार लगता रहा। वो कहता रहा कि छोड़ दो भइया, मर जाएंगे, हाथ टूट जाएगा। घटना 16 जनवरी की बताई जा रही है। इसका वीडियो अब सामने आया है।

भागलपुर स्टेशन से खुली ट्रेन

मंगलवार को भागलपुर स्टेशन से खुलने वाली ट्रेन पर सवार होकर महिला सुल्तानगंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान स्टेशन से जैसे ही ट्रेन खुली वैसे ही झपटमार ने मोबाइल झपट लिया, लेकिन ट्रेन में सवार यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और ट्रेन में लटकाते हुए पांच सो मीटर तक लेते गए। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि बोगी के अंदर से चोर का हाथ यात्री ने पकड़ रखा है। झपटमार बार-बार कह रहा है कि हाथ टूट जाएगा, लेकिन यात्रियों का गुस्सा नहीं थम रहा था। बार-बार उसे थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ रहे थे। हालांकि ट्रेन स्लो हो जाने के बाद 2- 4 युवकों ने चोर को नीचे उतार लिया और अपने साथ ले गए। इस मामले में अब तक रेलवे की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

भागलपुर और बेगूसराय में भी ऐसा ही हुआ 

बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी भागलपुर में ऐसी घटना हो चुकी है। बेगूसराय में भी इस तरह की घटना हो चुकी है।

बेगूसराय की घटना में चोर को यात्री करीब 15 किलोमीटर तक खिड़की से टांग कर ले गए थे। वहीं भागलपुर में जो घटना हुई थी वह जमालपुर साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन में हुई थी। चोर को यात्रियों ने खिड़की से ही अंदर खींच लिया था और खूब पिटाई की थी।

टिप्पणियाँ